आईफोन मेकर एप्पल (Apple) के लिए साल 2025 की शुरुआत अच्छी रही है। एप्पल भारत में पहली तिमाही में अब तक की सर्वाधिक आईफोन बिक्री हासिल करने की राह पर है। IDC के प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, कंपनी ने 2025 के पहले तीन महीनों में 3 मिलियन से ज्यादा iPhone बेचे हैं। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले काफी ज्यादा है।
इस वजह से आया बूस्ट
एप्पल ने पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 2.21 मिलियन iPhones बेचे थे और इस साल के पहले तीन महीनों में सेल्स फिगर बढ़कर 3 मिलियन से अधिक हो गए हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल डेटा कारपोरेशन (IDC) की रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने बताया कि Apple के लिए साल 2025 की पहली तिमाही शनादार साबित हुई है। 1Q25 में आईफोन की बिक्री का आंकड़ा 3 मिलियन के पार पहुंचने में कंपनी द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली डील्स और डिस्काउंट ऑफर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें नो-कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक ऑफर व अन्य डिस्काउंट आदि शामिल हैं।
इसलिए महत्वपूर्ण है उपलब्धि
अमेरिका की दिग्गज कंपनी एप्पल ने यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल की है, जब व्यापक छूट और मूल्य कटौती के बावजूद भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस तिमाही में मिड-सिंगल डिजिट तक की गिरावट आने की आशंका है। Apple की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज और उसके तहत लॉन्च किए गए किफायती iPhone 16e मॉडल ने भी कंपनी की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1Q25 में इन आईफोन मॉडल्स की सेल काफी अधिक रही है। कुल शिपमेंट में इनकी आधे से अधिक हिस्सेदारी है।
सबसे तेज वृद्धि की दर्ज
IDC ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार का अभी पूरा डेटा जारी नहीं किया है, लेकिन जनवरी और फरवरी के आंकड़े साल-दर-साल 8.1 प्रतिशत की गिरावट दर्शाते हैं, क्योंकि उपभोक्ता सतर्कता बरत रहे हैं। वीवो और सैमसंग की बिक्री में क्रमशः 2.7 प्रतिशत और 19.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। जबकि ओप्पो और रियलमी ने 14.3 प्रतिशत और 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। आईडीसी के आदित्य रामपाल के अनुसार, बाजार हिस्सेदारी के मामले में चौथे स्थान पर रहने वाले एप्पल ने 36.1 प्रतिशत की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है।
आगे क्या है अनुमान?
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत 2024 में अमेरिका, चीन और जापान के बाद वैश्विक स्तर पर एप्पल का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। Q4 2024 में Apple ने 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहली बार भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में अपनी जगह बनाई, जिसकी वजह iPhone 15 और 13 की मजबूत बिक्री रही। 2023 की शुरुआत से इस कंपनी ने भारत में लगातार तिमाही बिक्री रिकॉर्ड तोड़े हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि यह गति जारी रहेगी, जिससे कंपनी इस वित्त वर्ष में और भी मजबूत राजस्व और लाभ वृद्धि की स्थिति में होगी। भारत में iPhone की बिक्री 2025 में अनुमानित 13-14 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
7 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
15 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
17 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
17 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
18 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
19 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
21 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines