क्लिक, टैप और काम खत्म… अगर आप आईफोन (iPhone) यूजर हैं, तो आप इस खबर का इंतजार पिछले 12 सालों से कर रहे होंगे. आखिरकार 30 सितंबर 2026 को एपल ने भारत में अपनी बहुचर्चित पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है.
अब आपको कहीं भी पेमेंट करने के लिए बटुआ निकालने, कार्ड ढूंढने या ओटीपी (OTP) का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस जेब से आईफोन निकालिए, साइड बटन डबल-क्लिक कीजिए, अपना चेहरा (Face ID) दिखाइए और मशीन से छुआ दीजिए- पेमेंट झटपट हो गया.
लेकिन रुकिए… जिस देश में सब्जी वाले से लेकर मॉल तक हर कोई क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करके UPI से पेमेंट कर रहा हो, वहां Apple Pay का क्या भविष्य होगा? क्या यह हमारे अपने UPI को टक्कर दे पाएगा? आइए, एकदम आसान भाषा में समझते हैं पूरी बात.
12 साल की लंबी देरी का क्या था कारण?
अमेरिका में Apple Pay साल 2014 में ही आ गया था, तो भारत आते-आते इसे 2026 क्यों बज गए? इसका असली कारण था भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कड़ा सुरक्षा नियम. भारत में क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य है, यानी आपको OTP डालना पड़ता है या PIN दर्ज करना होता है. लेकिन Apple Pay की खासियत ही यही है कि यह बिना OTP/PIN के चलता है.
फिर बात कैसे बनी? अप्रैल 2026 में RBI ने अपने नियमों में थोड़ा बदलाव किया और माना कि अगर कोई इंसान अपने Face ID या Touch ID से पेमेंट को अप्रूव करता है, तो वो OTP या PIN जितना ही, बल्कि उससे भी ज्यादा सुरक्षित है. बस, RBI से हरी झंडी मिलते ही एपल ने भारत में एंट्री मार दी.
इसे सेटअप करना कितना आसान है?
क्योंकि एपल पे को फिलहाल एक बैंक (Axis Bank ) सपोट कर रहा है, इसलिए अगर आपके पास Axis Bank का मास्टरकार्ड (Mastercard) या वीजा (Visa) क्रेडिट/डेबिट कार्ड है, तो आप इसे मिनटों में चालू कर सकते हैं. अपने आईफोन में Wallet App खोलें.
अपने कार्ड को फोन के कैमरे के सामने रखें, फोन NFC के ज़रिए कार्ड की डिटेल्स खुद पढ़ लेगा. CVV डालें और एक बार का OTP दर्ज करें, बस काम हो गया.
एपल का दावा है कि आपका असली कार्ड नंबर न तो एपल के पास सेव होता है और न ही दुकानदार के पास जाता है. हर ट्रांजैक्शन के लिए एक सीक्रेट डिवाइस आईडी जनरेट होती है. अगर आपका फोन गुम भी हो जाए, तो Find My ऐप से आप इसे दूर बैठे ही लॉक कर सकते हैं.
Apple Pay बनाम UPI: क्या एपल टिक पाएगा?
अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर. भारत में डिजिटल पेमेंट का मतलब ही UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm) है. ऐसे में Apple Pay को भारत में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा?
Apple Pay के सामने 3 बड़ी चुनौतियां:
- बैंकों का नखरा: खबर है कि एपल हर ट्रांजैक्शन पर बैंकों से अपना कमीशन (कट) मांग रहा है, जिसे HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंक फिलहाल देने को तैयार नहीं दिख रहे हैं. इसी वजह से अभी सिर्फ एक्सिस बैंक ही मैदान में उतरा है.
- RuPay कार्ड्स का न होना: भारत में RuPay कार्ड्स का बोलबाला है, जबकि Apple Pay फिलहाल सिर्फ वीजा और मास्टरकार्ड को सपोर्ट कर रहा है.
- UPI की आदत: भारतीय ग्राहकों को QR स्कैन करने की ऐसी आदत पड़ चुकी है कि उन्हें टैप-एंड-पे के लिए मनाना थोड़ा मुश्किल होगा.
अगर आप एक आईफोन यूजर हैं, शॉपिंग मॉल या रेस्टोरेंट में अक्सर क्रेडिट कार्ड स्वाइप करते हैं और प्राइवेसी को लेकर जागरूक हैं, तो Apple Pay आपके लिए एक जादुई अहसास जैसा होगा. हालांकि, सब्जी-भाजी खरीदने या चाय की दुकान पर पेमेंट करने के लिए आपको अभी भी अपने UPI ऐप का ही सहारा लेना पड़ेगा.
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
16 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
22 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines