Apple Pay Outage: ऐपल पे यूजर्स परेशान! पैसे ट्रांसफर करने में आ रही दिक्कत; तुरंत करें ये काम

Apple Pay Down Globally 2026: ऐपल पे और ऐपल कैश की सेवाएं दुनियाभर में ठप. यूजर्स को फंड ट्रांसफर में आ रही दिक्कत. जानिए ऐपल ने क्या कहा और यूजर्स क्या करें.

apple pay

दुन‍ियाभर के यूजर्स एप्‍पल पे डाउन होने की र‍िपोर्ट कर रहे हैं.

Apple Pay Down Globally: अगर आप आईफोन (iPhone) या ऐपल डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं और ऐपल पे या ऐपल कैश के जरिए ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. शनिवार तड़के वैश्‍विक स्तर पर ऐपल की डिजिटल वॉलेट सेवाओं में बड़ी तकनीकी खराबी (Global Outage) दर्ज की गई. दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि वे ऐपल कैश (Apple Cash) के जरिए पैसे ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं और न ही मर्चेंट साइट्स पर पेमेंट कर पा रहे हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3 बजे (IST) ऐपल पे और ऐपल कैश की सेवाओं में अचानक खराबी आने की रिपोर्ट तेजी से बढ़ी. रिपोर्ट के अनुसार, 57% शिकायतें फंड ट्रांसफर (पैसे भेजने) को लेकर थीं, 25% शिकायतें पेमेंट न होने की थीं और 13% शिकायतें ऐप के सही से न चलने को लेकर दर्ज की गईं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि वॉलेट में पैसे होने के बावजूद वे खाना तक ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने बड़े ट्रांजेक्शन के अटकने की भी शिकायत की.

विज्ञापन

कौन सा एरर आ रहा है?
यूजर्स जब ऐपल वॉलेट (Apple Wallet) खोलने या पेमेंट करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उनकी स्क्रीन पर Unable to Connect to Wallet Services का मैसेज दिखाई दे रहा है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपका आईफोन ऐपल के मेन सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है, जिससे कार्ड जोड़ने, वेरिफिकेशन करने या पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है.

Apple का क्या कहना है?
इस मामले पर ऐपल के प्रवक्ता ने कंपनी के ऑफिशियल System Status Page का हवाला दिया. ऐपल ने आधिकारिक तौर पर माना है कि उसकी सर्विसेज में तकनीकी समस्या आई है. कंपनी के नोटिस में कहा गया है क‍ि कुछ यूजर्स प्रभावित हुए हैं और वे इस समय ऐपल कैश (Apple Cash) का इस्तेमाल करते समय समस्याओं का सामना कर सकते हैं. ऐपल की टेक टीम इस समस्या को ठीक करने में लगी हुई है.

विज्ञापन

प्रभावित यूजर्स अब क्या करें?
अगर आपका भी ट्रांजेक्शन अटक गया है या आप ऐपल पे का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

बार-बार पेमेंट न करें: सर्वर डाउन होने पर एक ही ट्रांजेक्शन को बार-बार दोहराने (Duplicate Transactions) से बचें, वरना आपके खाते से दो बार पैसे कट सकते हैं.

विज्ञापन

सिस्टम स्टेटस चेक करें: ऐपल के आधिकारिक System Status पेज पर जाकर सर्विस रिकवरी का लाइव अपडेट देखते रहें.

ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखें: सेवा बहाल होने के बाद अपने वॉलेट की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करें. अगर पैसे कट गए हैं लेकिन ट्रांसफर नहीं हुए हैं, तो ऐपल सपोर्ट (Apple Support) से संपर्क करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ