Apple IPhone Sale Record Downfall in China: चीन में एप्पल के आईफोन की बिक्री घटती जा रही है। पिछले 6 हफ्तों में आईफोन की सेल में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। इसकी वजह अमेरिका की कंपनी हुआवेई (Huawei) की बढ़ती लोकप्रियता बताई जा रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, हुआवेई के प्रोडक्ट चीन के लोगों की पसंद बनते जा रहे है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की सेल में 64% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे चीन में एप्पल के कारोबार में मंदी आ गई है। चालू तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व अनुमानित आय से 6 बिलियन डॉलर कम था।
मार्केट की टॉप कंपनियों में चौथे नंबर पर आई एप्पल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल के शेयर मंगलवार को 2.8% गिर गए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों के दाम करीब 12 प्रतिशत गिर गए हैं। काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी गिरकर 15.7% रह गई है।
कंपनी मार्केट के टॉप-10 ब्रांड में चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि एक साल पहले कंपनी की रैंक सेकेंड थी और बाजार में हिस्सेदारी 19% थी। अब साल हुआवेई दूसरे स्थान पर पहुंच गई, क्योंकि इसकी बाजार में हिस्सेदारी एक साल पहले 9.4% थी और अब बढ़कर 16.5% हो गई है।
आईफोन पर डिस्काउंट ऑफर तक कंपनी को करना पड़ा
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में कुल स्मार्टफोन मार्केट की सेल में 7% की गिरावट आई है। काउंटरप्वाइंट के वरिष्ठ विश्लेषक मेंगमेंग झांग कहते हैं कि एप्पल को हुआवेई से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जबकि ओप्पो, वीवो और श्याओमी जैसी कंपनियां एप्पल के सामने टिक नहीं पाई थीं।
Apple ने पिछले हफ्ते अलीबाबा के प्लेटफॉर्म Tmall पर फ्लैगशिप स्टोर्स के जरिए कुछ आईफोन के मॉडल्स पर 1,300 युआन ($180.68) की सब्सिडी देना शुरू किया था। कंपनी ने पिछले महीने ही अपनी आधिकारिक साइटों पर iPhone पर 500 युआन की छूट ऑफर की थी।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
9 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines