PAN card fake loan: देश में कई लोन ऐप बंद भी की गई हैं और कई चल भी रही हैं। हालांकि, यहां बात PAN कार्ड के गलत इस्तेमाल की है। कई ऐप ऐसे हैं, जहां जाकर कोई भी व्यक्ति केवल अपना पैन और आधार कार्ड की जानकारी को साझा करके पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे में किसी ने आपके पैन कार्ड का कहीं भी और किसी भी चीज के लिए दुरुपयोग तो नहीं किया? इस बारे में जानकारी होनी चाहिए।
उदाहरण के तौर पर बात करें तो बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री सनी लियोनी जैसे कई सेलिब्रिटीज के पैन कार्ड पर गलत तरीके से लोन लेने के मामला सामने आ चुका है। यहां ये भी क्लीयर कर लें कि ना सिर्फ किसी ऐप के जरिए बल्कि साइबर फ्रॉड के जरिए भी अन्य व्यक्ति आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लोन ले सकता है।
लोन तो ले लिया, लेकिन ना चुकाने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। CIBIL पर भी बहुत खराब असर पड़ता है। अब आपको जानना चाहिए कि कैसे आप पता लगाएं कि कहीं आपको पैन कार्ड पर तो किसी ने गलत निगाहें नहीं लगा रखीं?
पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है या नहीं? ऐसे चेक करें
- कोई उपयोगकर्ता केवल क्रेडिट स्कोर चेक करके यह जान सकता है कि पैन नंबर का दुरुपयोग किया गया है या नहीं।
- CIBIL, इक्विफैक्स, एक्सपीरियन या CRIF हाई मार्क के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपके नाम से कोई लोन तो नहीं दिया गया है।
- आप अपनी वित्तीय रिपोर्ट देखने के लिए पेटीएम या बैंक बाज़ार जैसे फिनटेक प्लेटफ़ॉर्म पर भी जा सकते हैं।
- इसके लिए, उपयोगकर्ता को अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, साथ ही अपने पैन कार्ड विवरण दर्ज करना होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी और ने आपके पैन कार्ड पर ऋण तो नहीं लिया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
8 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
16 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines