Anil Ambani Son Jai Anmol Ambani: एक समय दुनिया के छठे सबसे अमीर आदमी होने वाले अनिल अंबानी ने फरवरी 2020 में खुद को यूके की एक अदालत के सामने दिवालिया घोषित कर दिया। कभी उनकी कुल संपत्ति 1.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ करती थी। फोर्ब्स के मुताबिक, इस समय उनके भाई मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब उनके बेटे जय अनमोल अंबानी पूर्व अरबपति के लिए आशा की किरण बन रहे हैं।
अनमोल अंबानी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूलों से की, इसके बाद उन्होंने यूके के सेवन ओक्स स्कूल में एडमिशन ले लिया। हालांकि, उनका सफर आसान नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: 250 करोड़ का मालिक बना 4 माह का बच्चा, देश का सबसे युवा करोड़पति कौन?
कम उम्र में फैमिली बिजनेस से जुड़े
अनमोल अंबानी बहुत ही कम उम्र में फैमिली बिजनेस से जुड़ गए थे। उनके पिता समूह की कई सहायक कंपनियों का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन युवा अंबानी विशेष रूप से रिलायंस कैपिटल में सक्रिय थे। जब वह 18 साल के थे तो उन्होंने रिलायंस म्यूचुअल फंड में इंटर्नशिप की थी। 2016 में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर रिलायंस कैपिटल के बोर्ड में शामिल होने से पहले उन्होंने कई साल तक अलग-अलग पदों पर काम किया। उन्हें अक्सर फैमिली बिजनेस में अपनी मॉडर्न मैनेजमेंट स्किल्स और नए नजरिए के लिए क्रेडिट मिलता है। वह रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट के बोर्ड में भी शामिल हुए।
बेटे ने रिलायंस ग्रुप के शेयर में किया इजाफा
एक तरफ जहां अनिल अंबानी का वित्तीय संकट तेजी से बढ़ रहा था, एक लीडर के तौर पर अनमोल अंबानी की एंट्री ने रिलायंस ग्रुप के शेयर की रकम में 40 परसेंट का भारी इजाफा कर दिया। वह जापानी दिग्गज निप्पॉन को भी रिलायंस में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए मनाने में कामयाब रहे। इससे दो नए वेंचर – रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस और रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट शुरू करने में मदद मिली।
अभी कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनमोल अंबानी?
जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनमोल अंबानी के पास इस टाइम 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वह एक शानदार जीवन जीते हैं और उनके पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो और रोल्स-रॉयस फैंटम जैसी बेहद महंगी गाड़ियां हैं।
संबंधित खबरें
JK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
5 mins ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
3 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
12 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
13 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
19 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
19 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines