Anil Ambani Son Jai Anmol Ambani Profile: एशिया के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता? उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 2006 में रिलायंस ग्रुप के बंटवारे के बाद अनिल अंबानी के हिस्से में भी कई बड़ी कंपनियां आई थीं। मगर 2020 में अनिल अंबानी को दिवालिया घोषित कर दिया गया। इस पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और रिलायंस कंपनी की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी। हालांकि अनिल अंबानी की इस सफलता के पीछे उनके बेटों जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी का भी हाथ था।
जय अनमोल ने संभाली कंपनी
अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) को रिवाइव करने में बड़ी भूमिका निभाई है। कुछ साल पहले तक जय अनमोल के कंधे पर ना सिर्फ कंपनी को बचाने का दारोमदार था बल्कि अंबानी परिवार की साख कायम रखने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। 12 दिसंबर 1991 को मुंबई में जन्मे जय अनमोल ने कैथेड्रल एंड जॉन केनन स्कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर वो आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए।
यह भी पढ़ें- 1 करोड़ का पैकेज था, 1 दिन में छोड़ी नौकरी; एना पेरयिल की मौत के बाद अश्नीर ग्रोवर का वीडियो वायरल
फैमिली बिजनेस का हिस्सा बने
विदेश से पढ़ाई करके लौटे जय अनमोल अंबानी ने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। 2014 में वो रिलायंस म्यूचुअल फंड से जुड़े। 2017 में जय अनमोल को रिलायंस कैपिटल का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। जय अनमोल अंबानी तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। मगर 2019 में अचानक जय अनमोल और उनके छोटे भाई जय अंशुल ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से इस्तीफा दे दिया।
शादी ने बटोरीं सुर्खियां
जय अनमोल कुछ महीनों पहले अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने निकुंज एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष निकुंज शाह की बेटी कृशा शाह से शादी रचाई। अंबानी परिवार के सी विंड पैलेस में हुई इस आलीशान शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जय अनमोल की पत्नी कृशा शाह भी एक बिजनेस वूमन हैं।
जय अनमोल की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जय शाह की कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर यानी 20 हजार करोड़ रुपये के आसपास है। छोटी सी उम्र में करोड़ों की नेट वर्थ रखने वाले जय अनमोल शाह को लक्जरी कारों का भी काफी शौक है। लेम्बोर्गिनी गैलार्डो और रोल्स रॉयस फैंटम का नाम उनकी कार कलेक्शन फेहरिस्त में शुमार है।
यह भी पढ़ें- रिलायंस ने पेप्सिको और कोका-कोला की नींद उड़ाई, सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में गलाकाट प्रतिस्पर्धा
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
15 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
21 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines