Anant ambani 1000 crore wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant wedding) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से जामनगर में हो रहे उनकी प्री वेडिंग फेस्टिविटीज चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कपल के अन्न सेवा फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें अंबानी परिवार सम्मान के साथ गांव के लोगों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। कपल आने वाली 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। कई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि अंबानी परिवार की ये शादी साल की सबसे बड़ी शादी होगी और इसका बजट करीब 1000 करोड़ रुपए का है।
पौराणिक कथाओं में भी शाही शादियों का मिलता है जिक्र
भारत में शादियों हमेशा से ग्रैंड ही रही हैं। कई पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र मिलता है। रामायण में राम-सीता विवाह का प्रसंग है। ये बताया गया है कि किस तरह राजा दशरथ ने माता सीता का स्वयंवर रचाया गया था और बड़े ही धूम-धाम से श्रीराम के साथ उनका विवाह हुआ था। पुराणों में भगवान शिव-पार्वती की शादी का भी जिक्र है। हमारे यहां आज भी शिवरात्रि में माता पार्वती और भगवान शिव की शादी करवाई जाती है।
भारत में बॉलीवुड ने बढ़ाया ग्रैंड वेडिंग का क्रेज
80-90 के दशक में हमारे यहां शादियां बड़ी ही कल्चरल तरीके से होती थी, लेकिन इसमें ग्रैंड शब्द का तड़का लगाया 1994 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म हम आपके हैं कौन ने। इस पूरे फिल्म में इंडियन वेडिंग की सभी रस्मों को ग्रैंड और ऑर्गनाइज तरीके से दिखाया गया। इसके बाद से ही सोसाइटी ने ग्रैंड वेडिंग को कल्चर अपना लिया। लोग शादियों के फंक्शन्स और तैयारियों पर लाखों खर्च करने लगे और भारत में शादी का कारोबार बढ़ता गया। हम साथ-साथ हैं, दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे, मुझसे दोस्ती करोगी, विवाह, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां ने जैसी फिल्में समय-समय पर वेडिंग सेलिब्रेशन में कई तरह के ट्रेंड सेट करने में कामयाब रही। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स के जरिए मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची जैसे डिजाइनर को लोगों ने पहचान और लहंगे और कपड़ों का बाजार भी बढ़ता गया।
विदेशों से आया प्री वेडिंग फोटोशूट का कल्चर
2010 से 2015 वो दौर बना जब देश में High Definition Camera पॉपुलर हुआ। कई स्मार्टफोन में अच्छी कैमरा क्वालिटी मिलने लगी। देश में फेसबुक और यूट्यूब पॉपुलर हुआ। इसी समय वेस्टर्न कंट्रीज में होने वाले क्रिश्चियन वेडिंग से एक और ट्रेंड भारत में आया, जिसे प्री वेडिंग फोटोशूट का नाम दिया गया। इसमें कपल्स शादी के पहले ही फेमस और अच्छे लोकेशन में जाकर मेमोरी के लिए कई तरीकों से फोटोशूट करवाने लगे। ये आमतौर किसी थीम पर आधारित होती है, क्योंकि इसमें कपल्स के रोमांटिक रिलेशनशिप और जर्नी को दिखाने की कोशिश की जाती है।
नॉर्मल वेडिंग का खर्च 10 से 15 लाख, ग्रैंड वेडिंग का 1 से 2 करोड़
आज के समय में हर कोई यश राज बैनर में बनी फिल्मों की तरह ग्रैंड वेडिंग करते हैं। लिहाजा जो शादियों में सजावट से लेकर खाने-पीने में 5 से 6 लाख रुपए खर्च होते थे। आज नॉर्मल वेडिंग में लोग मिनिमम 12 से 15 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है शादियों में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत के थीम का जुड़ना। कल तक सगाई, तिलक और शादी ही शादियों के मॉड्यूल के तीन बड़े फंकशन्स होते थे। अब सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत सभी प्री वेडिंग फंक्शन्स को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट किया जाता है, जिसका खर्च 4 से 5 लाख का आता है। वहीं वेडिंग फोटोशूट भी शादियों में एक बड़ा बजट बन चुका है, जिसका खर्च 50 से 1.5 लाख तक का आता है। वहीं शादी के लोग टेंट या शामियाने के बजाए वेडिंग वेन्यू बुक करते हैं, इसका खर्च ही करीब 4 से 7 लाख का आता है।
वहीं कैटरीना-विक्की, रणबीर-दीपिका और विराट अनुष्का की तरह अगर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहा हो, तो इसका खर्च 25 से 50 लाख होगा, वहीं अगर सेलेब्स की तरह कोई ग्रैंड वेडिंग प्लान कर रह हो तो 1 से 2 करोड़ रुपए का बजट आम है।
भारत में बढ़ता वेडिंग बाजार, 2024 में कंपनियों को 22 प्रतिशत का मुनाफा
वेडिंग प्लानिंग प्लेटफॉर्म वेडमीगुड की 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार देश की वेडिंग इंडस्ट्री 7 से 8% ग्रोथ के साथ बढ़ रही है। ये इंडस्ट्री साल 2024 में करीब 6.25 लाख करोड़ रुपए की बन सकती है। वहीं अगर डेस्टिनेशन वेडिंग की डिमांड बढ़ी है। कई वेडिंग इवेंट कंपनी और प्रोफेशनल्स ने अपने बिजनेस में 15 से 22 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज करने की उम्मीद जताई है। यहीं ग्रोथ 2022 में 18 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
1000 करोड़ की शादी पर टिकी नजरें और 2024 का वेडिंग ट्रेंड
बॉलीवुड सेलेब्स में प्रियंका चोपड़ा ने 15 करोड़ की वेडिंग ड्रेस पहनी, जो बॉलीवुड में अब तक की सबसे महंगी वेडिंग ड्रेस है। फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से अपने बिग फैट वेडिंग बजट को लेकर चर्चा में रही है। हालांकि जितना बजट बॉलीवुड की 5 महंगी शादियों का है, उतने बजट में अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी का था, जो कि 400 करोड़ रुपए है। अपनी शादी में ईशा ने 90 करोड़ का केवल लहंगा पहना था। 2024 के वेडिंग ट्रे़ंड की बात करें अब साल 32 प्रतिशत लोग ई इनवाइट को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऋषिकेश घरेलू वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहली पसंद बन रहा है। शादी को सेलिब्रेशन से ज्यादा स्टेटस सिम्बल बन रहा है।
मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार अनंत अंबानी के 1000 करोड़ की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसमें दुनिया भर के कई VVIP मेहमान शिरकत करेंगे। लहंगा, सजावट, गहने, वेन्यू हर एक चीज पर सबकी नजरें टिकी हैं।
संबंधित खबरें
10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 mins agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
47 mins agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
21 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines