दिवाली का त्योहार सिर पर है और घरों में तरह-तरह की मिठाइयां, नमकीन और स्वादिष्ट पकवान बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन इस बीच रसोई के बजट को लेकर एक झटकेदार खबर सामने आई है. देश के सबसे भरोसेमंद डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने त्योहारों के ठीक पहले घी और बटर (मक्खन) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.
कंपनी ने 1 किलो अमूल घी के पैक पर सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि 500 ग्राम बटर का पैक भी 15 रुपये महंगा हो गया है. इतना ही नहीं, गुजरात समेत देश के कई बड़े शहरों में अमूल के गाय के घी की भारी किल्लत (Shortage) भी देखने को मिल रही है. जानिये आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा, नई रेट लिस्ट क्या है और अचानक दाम बढ़ने व किल्लत के पीछे की असली वजह क्या है.
अमूल घी और बटर की नई रेट लिस्ट
दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब आपको अमूल के प्रोडक्ट्स के लिए इतने रुपये ढीले करने होंगे:
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हाल:
अमूल के ऑनलाइन पोर्टल पर गाय का घी 740 रुपये/लीटर, सागर घी 710 रुपये/लीटर और भैंस का घी 720 रुपये/लीटर की दर पर लिस्टेड है. हालांकि, वहां कई वैरायटी जैसे प्योर घी और कॉम्बो पैक पहले से ही Out of Stock दिख रही हैं.
आखिर क्यों अचानक महंगे हुए घी और बटर?
अमूल के घी और बटर के दाम बढ़ने के पीछे दो सबसे मुख्य वजहें सामने आ रही हैं:
- नकली घी पर कार्रवाई और भरोसेमंद ब्रांड की मांग: हाल के दिनों में गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से करीब 2 लाख किलो मिलावटी/नकली घी जब्त किया गया. इस कार्रवाई के बाद ग्राहकों ने लोकल या गैर-ब्रांडेड घी छोड़कर अमूल जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की तरफ रुख किया, जिससे मांग अचानक कई गुना बढ़ गई.
- फेस्टिव सीजन की भारी डिमांड: त्योहारों के सीजन में देश भर में पूरे साल की कुल खपत का लगभग 45% हिस्सा इस्तेमाल होता है. दिवाली से ठीक पहले मांग में आए इस भारी उछाल से सप्लाई चेन पर काफी दबाव बन गया है.
GST छूट से मिली राहत पर फिरा पानी
आपको याद दिला दें कि सितंबर 2025 में जब डेयरी प्रोडक्ट्स पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% की गई थी, तब अमूल ने घी 1 लीटर पैक 650 से घटाकर 610 रुपये और बटर 305 से घटाकर 285 रुपये कर दिया था. लेकिन अब कीमतों में हुए इस ताजा इजाफे ने जीएसटी कटौती से मिली राहत को पूरी तरह खत्म कर दिया है.
बहरहाल, दिवाली के इस पावन मौके पर घी और बटर के दाम बढ़ने से आम परिवार के फेस्टिव बजट पर असर पड़ना तय है. अब ग्राहकों की नजर इस बात पर टिकी है कि त्योहार के बाकी बचे दिनों में अमूल मार्केट में प्रोडक्ट्स की सप्लाई को कितना सुचारू बना पाता है.
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
31 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
35 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines