Explore Jalsa: मुंबई के जुहू इलाके में स्थित ‘जलसा’ एक ऐसा लैंडमार्क बन गया है, जो दुनियाभर के लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचता है। क्योंकि यह बॉलीवुड में महानायक अमिताभ बच्चन का आलीशान आशियाना है और उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। ‘जलसा’ के बाहर हर रोज लोगों की भीड़ देखी जा सकती है, जो बस बिग बी एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। अमिताभ बच्चन इस घर में कई सालों से रह रहे हैं।
कितनी है जलसा की कीमत?
जुहू मुंबई के सबसे पॉश और रियल एस्टेट के हिसाब से सबसे महंगे इलाकों में शामिल है। ‘जलसा’ के चलते यहां प्रॉपर्टी के दाम और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जलसा’ की कीमत 120 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गई है। इसमें यदि जलसा के अंदर मौजूद बेशकीमती सामान को भी शामिल कर लिया जाए, तो आंकड़ा काफी ज्यादा पहुंच सकता है।
हर कमरा है कुछ खास
बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने अपने रुतबे के अनुसार इस घर को सजाया है। ‘जलसा’ के हर कमरे में बेशकीमती पेंटिंग, झूमर लगे हैं। यहां तुर्की से खासतौर पर मंगाए गए कालीन हैं। बाथरूम फिटिंग्स फ्रांस और जर्मनी से मंगाई गई हैं। ‘जलसा’ में एक बेहद खास दीवार भी है, जहां बच्चन फैमिली से जुड़ी यादों को तस्वीरों के रूप में संजोया गया है। बच्चन परिवार के हर सदस्य की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें यहां देखने को मिल जाती हैं।
मुगल काल की झलक
परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए जलसा में एक अलग रूम है। शाही पेंटिंग इन कमरों की दीवारों की शोभा बढ़ाती हैं। यहां एक से बढ़कर एक शो-पीस हैं। कुछ कमरे Mughal और Persian आर्किटेक्चर की झलक पेश करते हैं। इस आलीशान बंगले में अभिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के लिए अलग-अलग स्टडी रूम हैं। इसके अलावा, घर में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो और जिम भी है। बिग बी के स्टडी रूम में एक मिनी लाइब्रेरी है।
मंदिर में सोने की मूर्तियां
जलसा में पीछे की तरफ एक बड़ा गार्डन है, जहां बिग बी फुर्सत के पलों में परिवार के साथ चाय की चुस्कियां लेना पसंद करते हैं। अमिताभ पूजा-पाठ करते हैं, इसलिए घर में राधा-कृष्ण का एक मंदिर है, जिसमें सोने और हीरे से जड़ी भगवान की मूर्तियां हैं। इस मंदिर में माता सीता, श्रीराम-लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित हैं और साथ ही शिवलिंग भी है। मंदिर को कई सुंदर और बेशकीमती घंटियों से सजाया गया है। कुल मिलाकर जलसा किसी राजमहल से कम नहीं है।
इस तरह मिला था जलसा
अमिताभ के ‘जलसा’ का मालिक बनने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। बताया जाता है कि फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने उन्हें यह बंगला गिफ्ट किया था। सिप्पी अमिताभ के काम से इतने खुश थे कि उन्होंने बिग बी को इस बंगले की चाबी थमा दी। हालांकि, यह जानकारी नहीं है कि सिप्पी ने उस समय यह बंगला कितने में खरीदा था। आज ज़रूर इसकी कीमत 120 करोड़ रुपए के आसपास चल रही है। बता दें कि अमिताभ और अभिषेक ने रियल एस्टेट में भी काफी पैसा लगाया हुआ है।
आसमान पर प्रॉपर्टी के रेट
जुहू इलाके में प्रॉपर्टी के रेट पहले से ही ज्यादा रहे हैं, लेकिन बीते कुछ समय में इसमें तूफानी तेजी आई है। इसी साल जुहू में ड्यूश बैंक द्वारा एक बंगला नीलाम किया गया था, जिसकी रिजर्व प्राइस 25 करोड रुपए थी। इस बंगले का कारपेट एरिया 1164 वर्ग फुट था। जबकि जलसा 10,125 वर्ग फुट में फैला है। एक रिपोर्ट बताती है कि इस एरिया में 4BHK अपार्टमेंट के लिए 15 से 20 करोड़ खर्च करने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, 1 बीएचके फ्लैट की कीमत ही 2 से 3 करोड़ है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
24 mins agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
3 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
5 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
8 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines