Ambuja Cements Q3 Results: मुनाफे में लगाई बड़ी छलांग, 242% तक बढ़ी कमाई
Ambuja Cements Q3 Results: अडाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 1758 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Edited By Amit Kasana

प्रतिकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतिकात्मक फोटो
Ambuja Cements Q3 Results: अंबुजा सीमेंट ने बुधवार को 2024-25 वित्त वर्ष की दिसंबर तक की तिमाही प्रॉफिट रिपोर्ट जारी की है। जानकारी के अनुसार इस क्वार्टर में कंपनी ने मुनाफे में बड़ी छलांग लगाई है। आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी का मुनाफा 514 करोड़ रुपए से बढ़कर 1758 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि कंपनी को ऑपरेशनल लेवल पर कई चुनौतियां झेलनी पड़ी और कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 7.16% का निगेटिव रिटर्न भी देखा है।
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की कुल आय 4,422 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,850 करोड़ रुपए हो गई है। जबकि कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 831 करोड़ रुपए से घटकर 407 करोड़ रुपए रह गया है। इसके अलावा EBITDA मार्जिन भी 18.8% से गिरकर 8.4% हो गया है जो कि निवेशकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
📢 Results update :
👉 Ambuja Cements Ltd announces #Q3FY2025results👉 Revenue : ₹9,328.56 crore
▶️ QoQ Growth: 24.06% (₹7,516.11 crore in Q2 FY25)
▶️ YoY Growth: 14.77% (₹8,128.80 crore in Q3 FY24)👉 Profit Before Tax (PBT): ₹2,336.07 crore
▶️ QoQ Growth: 203.00%… pic.twitter.com/3GIlCwQA7A— Praveen ✨Special 26✨ (@Praveen12Pranis) January 29, 2025
रिपोर्ट में बताया गया कि इस तिमाही में सरकार से मिले अनुदान में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह अनुदान पिछले साल के 17 करोड़ रुपए से बढ़कर 193 करोड़ रुपए हो गया है। साथ ही कंपनी की अन्य आय में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जो 108 करोड़ रुपए से बढ़कर 771 करोड़ रुपए हो गई है।
इससे पहले आज सुबह शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। अंबुजा सीमेंट ने बताया कि कंपनी बोर्ड ने ओरियंट सीमेंट (Orient Cement) में पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 26 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर को मंजूरी दे दी है। यह डील 395.4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से होगी।
अंबुजा सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि दिसंबर 2024 को खत्म तिमाही में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ओरियंट ग्रुप के प्रमोटर्स से 7,76,49,413 इक्विटी शेयर यानी 37.9 पर्सेंट के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ओरियंट की पब्लिक शेयरहोल्डिंग से 1,82,23,750 शेयर यानी 8.9 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने की भी मंजूरी दी गई है। वहीं, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 395.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5,34,19,567 इक्विटी शेयरों के लिए ओपन ऑफर को भी मंजूरी दे दी है। जिसका उद्देश्य पब्लिक शेयरहोल्डर्स से ओरियंट की 26% हिस्सेदारी खरीदना है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.