इसी सप्‍ताह 16000 कर्म‍ियों की छंटनी करेगा Amazon, भारत पर क्‍या होगा असर

अमेजन ने कुछ समय पहले 30000 कर्मचार‍ियों के छंटनी की घोषणा की थी. इसमें से 14000 कर्म‍ियों को प‍िछले साल न‍िकाला जा चुका है और बाकी 16000 कर्मचार‍ियों को इस सप्‍ताह न‍िकाला जा रहा है.

amazon jobs cuts.jpg

टेक दिग्गज कंपनी अमेजन में काम करने वाले कर्मचार‍ियों की धड़कने तेज हो गई हैं, क्‍योंक‍ि उनके लिए अगला 48 घंटा बेहद क्रूश‍ियल होने वाला है. र‍िपोर्ट्स में यह दावा क‍िया जा रहा है क‍ि अमेजन, ज‍िन 16000 लोगों की छंटनी करने वाला है, वह इसी सप्‍ताह कर देगा. कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की छंटनी एक बड़े रीस्ट्रक्चरिंग अभियान का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी का यह नया दौर भारत में स्थित टीमों पर पहले से ज्‍यादा असर डाल सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर असर

पिछली छंटनियों के विपरीत, इस बार भारतीय टीमों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है. बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में स्थित अमेजन के बड़े ऑफिस इस कटौती की जद में आ सकते हैं. भारतीय कर्मचारियों के लिए सबसे ज्यादा खतरा Amazon Web Services (AWS), Prime Video और Retail Operations में काम करने वाली टीमों पर है.

क्यों हो रही है ये छंटनी?
अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने इसके पीछे दो मुख्य कारण बताए हैं. पहला नौकरशाही खत्म करना (Removing Bureaucracy). कंपनी का मानना है कि कोरोना काल में बहुत ज्यादा हायरिंग होने से मैनेजमेंट की कई परतें (Layers) बन गई थीं, जिन्हें अब कम किया जा रहा है ताकि कंपनी तेजी से काम कर सके. और दूसरी वजह है रीस्ट्रक्चरिंग. यह 2025 के अंत में शुरू हुई उस योजना का दूसरा चरण है, जिसके तहत कंपनी कुल 30000 कॉर्पोरेट नौकरियां खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

विज्ञापन

किसे सबसे ज्यादा खतरा है?
व्हाइट-कॉलर कर्मचारी:
यह छंटनी पूरी तरह से कॉर्पोरेट और ऑफिस में काम करने वाले (White-collar) कर्मचारियों के लिए है.

विज्ञापन

वेयरहाउस स्टाफ सुरक्षित: जो लोग अमेजन के गोदामों (Fulfillment Centers) में या डिलीवरी का काम करते हैं, वे फिलहाल इस कटौती से सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण
मीडिया रिपोर्ट्स और एम्प्लॉई फोरम Blind और Reddit के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को 28 या 29 जनवरी तक ईमेल मिलना शुरू हो सकते हैं. अगर आप या आपका कोई जानने वाला अमेजन में काम करता है, तो यह ध्यान रखें कि कंपनी आमतौर पर 90 दिनों की ‘पेरोल’ सुविधा और सेवरेंस पैकेज देती है ताकि कर्मचारी नई नौकरी ढूंढ सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ