अगर आप भी राशन, फल या सब्जी मंगवाने के लिए Amazon, Swiggy Instamart या BigBasket का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FDA) ने इन तीनों दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के फूड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं. इसके पीछे की वजह कोई छोटी-मोटी लापरवाही नहीं, बल्कि इंसानी शरीर के लिए बेहद खतरनाक और जहरीला फल धतूरा (Datura) बेचे जाना है.
आइए जानते हैं कि आखिर इन प्लेटफॉर्म्स से क्या बड़ी चूक हुई और प्रशासन ने इतना सख्त रुख क्यों अपनाया है.
आखिर क्यों हुआ इतना बड़ा एक्शन?
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि इन तीनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे (Thorn Apple) के फल और बीजों को खाने-पीने की चीज (Food Item) के तौर पर लिस्ट करके बेचा जा रहा था. जैसे ही यह मामला सामने आया, प्रशासन में हड़कंप मच गया. विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों कंपनियों के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिए.
गिग वर्कर्स के लिए गुडन्यूज, केंद्र सरकार ने किया ये बड़ा फैसला
धतूरे से जुड़ी सभी लिस्टिंग और विज्ञापनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए और कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी कर जवाब तलब किया है.
कितना खतरनाक है धतूरा?
धतूरा नाइटशेड परिवार का एक बेहद जहरीला पौधा है, जिसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठानों या कुछ सीमित औषधीय मामलों में ही होता है. बिना सही जानकारी के धतूरे का किसी भी रूप में सेवन करना इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. अधिकारियों के मुताबिक, इसे खाने से व्यक्ति की दृष्टि धुंधली हो सकती है, नर्वस सिस्टम बिगड़ा सकता है और अत्यधिक गंभीर मामलों में व्यक्ति कोमा में जा सकता है या मौत भी हो सकती है.
खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि इसे किसी भी सूरत में खाद्य पदार्थ की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता और इसकी ऑनलाइन बिक्री सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है.
आम ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
खाद्य सुरक्षा विभाग के इस एक्शन के बाद मन में ये सवाल सबसे पहले आता है कि क्या अब इनकी डिलीवरी बंद हो जाएगी? लाइसेंस सस्पेंड होने का मतलब है कि जब तक ये कंपनियां नोटिस का सही जवाब और सुरक्षा का आश्वासन नहीं देतीं, तब तक उनके फूड डिलीवरी से जुड़े ऑपरेशन्स प्रभावित हो सकते हैं.
क्या करने की सलाह है?
ऑनलाइन कोई भी नया या अनजाना फल/जड़ी-बूटी ऑर्डर करते समय उसके बारे में सही जानकारी जरूर जांच लें. क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप्स ने हमारी जिंदगी आसान तो बना दी है, लेकिन यह घटना ये दिखाती है कि ऑटोमेटेड एल्गोरिदम और ढीली चेकिंग के कारण कितना बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है. सरकार की इस सख्त कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि ये प्लेटफॉर्म्स अपनी लिस्टिंग और क्वालिटी चेकिंग को लेकर ज्यादा सतर्क होंगे.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
8 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
9 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
10 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
10 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
16 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
17 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines