Amazon, Swiggy और BigBasket पर बड़ा एक्शन! सस्पेंड हुआ फूड लाइसेंस, ऐप पर बेची जा रही थी यह जहरीली चीज

Food License Suspension News: कर्नाटक FDA ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. ऑनलाइन जहरीला फल धतूरा बेचे जाने के खुलासे के बाद सरकार ने यह सख्त कार्रवाई की है.

Amazon Swiggy BigBasket food license suspended update

Alert: ऑनलाइन राशन मंगवाने वाले सावधान! Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket पर गिरी सरकार की गाज

अगर आप भी राशन, फल या सब्जी मंगवाने के लिए Amazon, Swiggy Instamart या BigBasket का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FDA) ने इन तीनों दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के फूड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं. इसके पीछे की वजह कोई छोटी-मोटी लापरवाही नहीं, बल्कि इंसानी शरीर के लिए बेहद खतरनाक और जहरीला फल धतूरा (Datura) बेचे जाना है.

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि आखिर इन प्लेटफॉर्म्स से क्या बड़ी चूक हुई और प्रशासन ने इतना सख्त रुख क्यों अपनाया है.

विज्ञापन

आखिर क्यों हुआ इतना बड़ा एक्शन?

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि इन तीनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे (Thorn Apple) के फल और बीजों को खाने-पीने की चीज (Food Item) के तौर पर लिस्ट करके बेचा जा रहा था. जैसे ही यह मामला सामने आया, प्रशासन में हड़कंप मच गया. विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों कंपनियों के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिए.

विज्ञापन

धतूरे से जुड़ी सभी लिस्टिंग और विज्ञापनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए और कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी कर जवाब तलब किया है.

कितना खतरनाक है धतूरा?
धतूरा नाइटशेड परिवार का एक बेहद जहरीला पौधा है, जिसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठानों या कुछ सीमित औषधीय मामलों में ही होता है. बिना सही जानकारी के धतूरे का किसी भी रूप में सेवन करना इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. अधिकारियों के मुताबिक, इसे खाने से व्यक्ति की दृष्टि धुंधली हो सकती है, नर्वस सिस्टम बिगड़ा सकता है और अत्यधिक गंभीर मामलों में व्यक्ति कोमा में जा सकता है या मौत भी हो सकती है.

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि इसे किसी भी सूरत में खाद्य पदार्थ की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता और इसकी ऑनलाइन बिक्री सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है.

आम ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
खाद्य सुरक्षा व‍िभाग के इस एक्‍शन के बाद मन में ये सवाल सबसे पहले आता है क‍ि क्या अब इनकी डिलीवरी बंद हो जाएगी? लाइसेंस सस्पेंड होने का मतलब है कि जब तक ये कंपनियां नोटिस का सही जवाब और सुरक्षा का आश्‍वासन नहीं देतीं, तब तक उनके फूड डिलीवरी से जुड़े ऑपरेशन्स प्रभावित हो सकते हैं.

विज्ञापन

क्या करने की सलाह है?
ऑनलाइन कोई भी नया या अनजाना फल/जड़ी-बूटी ऑर्डर करते समय उसके बारे में सही जानकारी जरूर जांच लें. क्‍व‍िक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप्स ने हमारी जिंदगी आसान तो बना दी है, लेकिन यह घटना ये द‍िखाती है कि ऑटोमेटेड एल्गोरिदम और ढीली चेकिंग के कारण कितना बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है. सरकार की इस सख्त कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि ये प्लेटफॉर्म्स अपनी लिस्टिंग और क्‍वालिटी चेकिंग को लेकर ज्यादा सतर्क होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ