हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कोर्ट के आदेश पर महिला को दिए जाएंगे 58 हजार रुपये! अमेजन रिटेल पर क्यों लगा जुर्माना?

Amazon Retail India: अमेजन से एक महिला कस्टमर ने फोन खरीदा। इस फोन की वजह से महिला धोखाधड़ी का शिकार हो गई। इसके बाद यह पूरा मामला कोर्ट पहुंचा। जिसमें फैसला सुनाया गया कि कंपनी महिला को हर्जाना देगी।

विज्ञापन
Amazon

Amazon Retail India: ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त कई बार चेतावनी दी जाती है ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। इसके बावजूद भी कई लोग इसके शिकार हो जाते हैं। धोखाधड़ी का ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने अमेजन रिटेल इंडिया से फोन खरीदा। इसकी वजह से महिला के बैंक से पैसे कट गए। इसकी शिकायत लेकर महिला कंज्यूमर कोर्ट पहुंची। जहां पर कोर्ट ने महिला के हक में फैसला सुनाते हुए अमेजन रिटेल पर जुर्माना लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 12 की निवासी सुमिता दास ने अमेजन से एक फोन खरीदा था। इस फोन को एक्टिवेट करने के बाद महिला के अकाउंट से 40325 रुपये कट गए। इसके बाद महिला ने इस बारे में कंपनी से बात की, कंपनी ने शुरू में कहा था कि वह धोखाधड़ी वाली लेनदेन की रकम वापस कर देंगे, लेकिन उन्हें अभी तक रकम नहीं मिली है। शिकायत में कहा गया कि डिवाइस हैक की गई थी, जिसकी वजह से पैसे खाते से कट गए।

ये भी पढ़ें: Amazon-Flipkart छोड़िए! यहां 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है OnePlus का दमदार फोन

विज्ञापन

कोर्ट ने महिला के हक में दिया फैसला

कंज्यूमर कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए महिला के हक में अपना फैसला दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि महिला को हैक किया हुआ फोन बेचने के लिए, जिसकी वजह से उसके खाते से 40,325 डेबिट किए गए, कंपनी वो सारे पैसे वापस करेगी। इसके अलावा कंपनी पर कुल 18,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसमें 10000 रुपये शिकायतकर्ता को मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के लिए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, 8000 रुपये मुकदमे की लागत के रूप में दिए जाएंगे।

अमेजन ने क्या कहा?

अमेजन इंडिया और अमेजन पे लेटर ने कोर्ट को दिए अपने जवाब में दावा किया कि उन्होंने धोखाधड़ी वाले ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही महिला को पैसे भी दे दिए गए हैं। आगे कहा गया है शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर विचार करते हुए हमने तुरंत जांच की और समस्या से बचने के लिए सभी ऑर्डर रद्द कर दिए गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोका-कोला का सीक्रेट चाहिए तो 12 करोड़ दो… सेक्रेटरी ने पेप्सी को दिया ऑफर; FBI ने चलाया अंडरकवर ऑपरेशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola