हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Amazon Layoffs 2026: एमेजॉन ने 250 कर्मचारियों को निकाला, सुबह-सुबह ईमेल भेजकर दी नौकरी जाने की खबर; जानिए क्या है वजह

Amazon Job Cuts 2026: एमेजॉन ने अपने डिवाइसेज और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टीम से 250 कर्मचारियों को निकाल दिया है. प्रभावित कर्मचारियों को सुबह ईमेल के जरिए सूचना दी गई. जानिए एमेजॉन के AI निवेश और छंटनी से जुड़ी पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
इस साल टेक इंडस्‍ट्री में अब तक 1.35 लाख से ज्यादा टेक कर्मचारी अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं. (फोटो - ANI)

दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स और टेक कंपनी एमेजॉन (Amazon) से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. कंपनी ने बुधवार को अपनी डिवाइसेज यूनिट से लगभग 250 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. यह वही विभाग है जो किंडल और इको स्मार्ट स्पीकर्स जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स बनाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों में सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े रोल्स पर पड़ा है. जान‍िये एमेजॉन ने यह कदम क्यों उठाया, कर्मचारियों को कैसे जानकारी दी गई और टेक जगत में इस समय छंटनी का क्या माहौल है.

सुबह-सुबह आया ईमेल और टेक्स्ट मैसेज

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को बुधवार सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजकर नौकरी खत्म होने की सूचना दी गई. एमेजॉन की वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन (Cherie Robinson) ने इसे लेकर ईमेल भेजा है, ज‍िसमें कहा गया है कि कंपनी ने अपने पूरे स्ट्रक्चर का गहन रिव्यू किया है, जिसके बाद यह कठिन फैसला लेना पड़ा है. एमेजॉन के प्रवक्ता ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा क‍ि हमने कुछ भूमिकाओं को खत्म करने का कठिन निर्णय लिया है ताकि हम अधिक कुशलता से काम कर सकें और अपने प्रोडक्ट रोडमैप के साथ तालमेल बिठा सकें.

छंटनी का असली कारण क्‍या है?
इस छंटनी के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता प्रभाव और कंपनी का नया फोकस माना जा रहा है. छंटनी से ठीक एक दिन पहले, एमेजॉन के इंजीनियरिंग लीडरशिप का एक आंतरिक मेमो सामने आया था, जिसमें डेवलपर्स को AI को अपनाने की सलाह दी गई थी. मेमो में कहा गया था क‍ि हम सभी को इस बदलाव को अपनाना होगा और सीखने के लिए समय निकालना होगा, वरना हम पीछे छूट जाने का जोखिम उठाएंगे. एमेजॉन इस साल AI टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में $220 बिलियन यानी लगभग 220 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन छंटनी की खबर आई, उसी दिन एमेजॉन ने एलेक्सा (Alexa) से चलने वाले 5 नए स्मार्ट डिवाइसेज जैसे Echo Show 16 और Echo Time लॉन्च किए हैं.

टेक इंडस्ट्री में जारी है छंटनी का दौर
एमेजॉन में इस साल पहले भी कई चरणों में छंटनी हो चुकी है. इस महीने की शुरुआत में कोर रिटेल डिविजन से करीब 1,000 जॉब्स खत्म की गई थीं. जनवरी में 16,000 और उससे पहले अक्टूबर में 14,000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी.

विज्ञापन

केवल एमेजॉन ही नहीं, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री में छंटनी का संकट मंडरा रहा है. Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 1.35 लाख से ज्यादा टेक कर्मचारी अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं. हाल ही में क्लाउड स्टोरेज कंपनी ड्रॉपबॉक्स (Dropbox) ने अपने 9% कर्मचारियों को निकाला है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने लगभग 60,000 कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट (स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने) का विकल्प दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola