Quick Commerce Market Expansion in India: भारत के क्विक कॉमर्स बाजार को अमेरिका से कड़ा कंपीटिशन मिलने वाला है। भारत की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ब्लिंकिट और स्विगी को अमेरिका की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट टक्कर देने को तैयार हैं, क्योंकि यह दोनों कंपनिया भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में एंट्री करने की तैयारी में हैं। अमेजन कंपनी बेंगलुरु में अपनी ‘तेज’ सर्विस की टेस्टिंग कर रही है। फ्लिपकार्ट का ‘मिनट्स’ वेंचर 150 स्टोर्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिसन समेत कई प्रोडक्ट कस्टमर्स को उपलब्ध कराने को तैयार है। वैसे वॉलमार्ट अमेरिका की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी है।
यह भी पढ़ें:SBI FD Rates: 10 लाख के निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा? देखें पूरा गणित
अमेजन के तेज वेंचर का बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट
टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन कंपनी बेंगलुरु में अपनी क्विक कॉमर्स मार्केट ब्रांच तेज की टेस्टिंग कर रही है। इए पायलट प्रोजेक्ट का मकसद शहर में डार्क स्टोर्स के जरिए थर्ड पार्टी कंपनियों के साथ मिलकर कस्टमर्स को रोजमर्रा की जरूरत की चीजें कुछ ही मिनटों में होम डिलीवरी करके उपलब्ध कराना है। अमेजन के एक प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी ग्राहकों के लिए नए-नए आइडिया पर काम करती रहती है। बेंगलुरु के चुनिंदा पिन कोड पर कस्टमर्स को रोजमर्रा की जरूरत की चीजें उपलब्ध कराकर टेस्टिंग की जा रही है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कामकाजी घंटों पर फिर छिड़ी बहस: Harsh Goenka का सवाल, क्यों न संडे का नाम बदलकर सन-ड्यूटी कर दें?
फ्लिपकार्ट कर रही ‘मिनट्स’ सर्विस का विस्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस मिनट्स का विस्तार भारत में कर रही है। पहली तिमाही में कंपनी बेंगलुरु में 150 स्टोर खोलेगी, जिनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और मेडिसन कस्टमर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का टारगेट मिनट्स को जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से ज्यादा तेजी से और क्वालिटी वाले प्रोडक्ट उपलब्ध कराने का है। फ्लिकार्ट की योजना कोलकाता में भी अपने पैर जमाने की है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
8 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
10 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
11 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
17 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
19 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines