गुरुवार को Amazon ने बताया कि कंपनी AWS डिवीजन में कुछ कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। CNBC रिपोर्ट के मुताबिक अमेज़न के प्रवक्ता ब्रैड ग्लासर ने बताया कि कंपनी ने अपने संगठन, प्राथमिकताओं और भविष्य की रणनीति की गहराई से समीक्षा के बाद यह मुश्किल फैसला लिया है।
उन्होंने कहा, “हमने AWS की कुछ विशेष टीमों में कुछ पदों को समाप्त करने का कठिन व्यावसायिक निर्णय लिया है। हमने ये निर्णय हल्के में नहीं लिए हैं, और हम कर्मचारियों के पूरे परिवर्तन काल में उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कौन-कौन सी टीमें प्रभावित हुईं?
कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि AWS की कौन-कौन सी इकाइयाँ छंटनी से प्रभावित हुई हैं और कितने कर्मचारियों को निकाला गया है। हालांकि CNBC रिपोर्ट के मुताबिक AWS की प्रशिक्षण और प्रमाणन (Training and Certification) टीम में छंटनी की गई है।
पहले भी हो चुकी हैं कटौतियाँ
यह पहली बार नहीं है जब अमेज़न में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। 2022 से अब तक अमेज़न में 27,000 से ज्यादा लोगों की नौकरियाँ जा चुकी हैं। इस साल भी कटौती जारी है, लेकिन पहले से कम पैमाने पर। हाल ही में स्टोर, कम्युनिकेशन, डिवाइसेज़ और सर्विसेज़ डिपार्टमेंट भी छंटनी से प्रभावित हुए हैं।
मई में अमेज़न ने बताया था कि AWS की बिक्री में लगातार तीसरी तिमाही में कमी आई है। हालाँकि इस साल की पहली तिमाही में AWS की बिक्री 17% बढ़कर 29.27 अरब डॉलर हुई, जो पिछली तिमाही की 18.9% वृद्धि से कम है।
AI मुख्य कारण नहीं, प्राथमिकताएँ बदलीं
अमेज़न ने कहा कि इस बार की छंटनी का मुख्य कारण AI में निवेश नहीं है, बल्कि कंपनी की कोशिश है कि कार्यबल को सुव्यवस्थित किया जाए और कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फिर से ध्यान केंद्रित किया जाए। कंपनी ने यह भी कहा कि AWS में अभी भी भर्ती हो रही है।
ये भी पढ़ें:
नौकरी बदलने के बाद ये गलती पड़ सकती है भारी, PF ट्रांसफर नहीं हुआ तो तुरंत करें ये काम
अमेज़न के CEO एंडी जेसी बीते कुछ वर्षों से कंपनी की लागत में कटौती पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि आज जो काम हो रहे हैं, उनमें से कुछ के लिए हमें कम लोगों की ज़रूरत होगी, और दूसरे कामों के लिए ज़्यादा लोगों की ज़रूरत होगी। यह कहना मुश्किल है कि समय के साथ इसका क्या असर होगा, लेकिन अगले कुछ सालों में, हमें उम्मीद है कि इससे हमारे कुल कॉर्पोरेट कर्मचारियों की संख्या कम हो जाएगी।
संबंधित खबरें
RBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
12 mins agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
58 mins agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
1 hr agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
1 hr agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
2 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
3 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
3 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines