Amazon के 73% एम्प्लॉइज नौकरी छोड़ने को तैयार! नए नियम पर कर्मचारियों ने काटा 'बवाल'

Amazon Employees Quitting Job: अमेजन के नए नियम के बाद 73% एम्प्लॉयज नौकरी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है ये नया नियम और क्यों कर्मचारी इससे नाखुश हैं।

Amazon Employees Quitting Job
विज्ञापन

Amazon Employees Quitting Job: अमेजन ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आना होगा। इस फैसले के कारण कंपनी के कर्मचारी बेहद नाराज हैं और कई तो नौकरी छोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं। जॉब रिव्यू पोर्टल ब्लाइंड के एक सर्वे के अनुसार, इस फैसले के बाद 73% अमेजन कर्मचारी कंपनी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। 2,585 कर्मचारियों के इस सर्वे से साफ है कि कर्मचारी इस नए नियम से नाखुश हैं।

क्यों नाराज हैं कर्मचारी?

पिछले कुछ वर्षों में, कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड वर्किंग मॉडल को अपनाया है। अमेजन का यह नया नियम कर्मचारियों को फ्लेक्सिबिलिटी देने के बजाय, उन्हें ऑफिस आने के लिए मजबूर कर रहा है। वहीं, कई कर्मचारियों के लिए, घर से काम करना उनके पर्सनल लाइफ और काम के बीच बेहतर बैलेंस बनाने का एक तरीका है।

Advertisment

इस नए नियम से यह बैलेंस बिगड़ सकता है। बता दें कि कई बड़ी टेक कपनियां अभी भी कर्मचारियों को फ्लेक्सिबिलिटी दे रही हैं। ऐसे में अमेजन का यह फैसला कर्मचारियों को अन्य कंपनियों की ओर आकर्षित कर सकता है।

Amazon Employees Quitting Job

विज्ञापन

अमेजन पर क्या होगा असर?

अगर अमेजन ने अपनी नीति में बदलाव नहीं किया तो कंपनी को अपने कई कर्मचारियों को खोने का खतरा है। इसके चलते नए कर्मचारियों को आकर्षित करना भी अमेजन के लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि कई लोग ऐसी कंपनियों में काम करना पसंद करते हैं जो फ्लेक्सिबल काम करने का ऑप्शन देते हैं। हालांकि अमेजन का मानना है कि ऑफिस में काम करने से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, लेकिन कई स्टडी से पता चलता है कि घर से काम करने वाले कर्मचारी भी उतने ही प्रोडक्टिव होते हैं।

अन्य कंपनियों पर क्या होगा असर?

अमेजन का यह फैसला अन्य कंपनियों के लिए भी एक उदाहरण है। अगर अमेजन जैसी बड़ी कंपनी भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस बुला रही है, तो अन्य कंपनियां भी ऐसा ही करने के बारे में सोच सकती हैं। वहीं, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अमेजन इस सिचुएशन से कैसे निपटेगा और क्या वह अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव करेगा।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ