Cost of living in Nepal: हर व्यक्ति चाहता है कि पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत के बाद उसका रिटायरमेंट सुकून से बीते। लेकिन बढ़ते खर्चे और चढ़ती महंगाई इस सुकून को फीका कर सकते हैं। अमेरिका के 56 वर्षीय अल्बर्ट ग्रीनवुड को भी कुछ वक्त पहले तक यही चिंता सता रही थी। उन्होंने अंदाजा लगाया कि जिस तरह से अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है, उनकी लाइफ मुश्किलों भरी हो जाएगी। इसलिए उन्होंने अपना ठिकाना ही बदल लिया।
पहले से था अंदाजा
अल्बर्ट ग्रीनवुड ने बढ़ते खर्चों से बचने के लिए किसी दूसरे देश में बसने का फैसला लिया और अपनी पत्नी के साथ नेपाल आ गए। अमेरिका के मुकाबले नेपाल में रहना सस्ता है। वैसे, नेपाल में ज्यादा अमेरिकी नहीं रहते, लेकिन ग्रीनवुड की पत्नी काठमांडू में पली-बढ़ी हैं। इसलिए उन्हें इसका अंदाजा था कि नेपाल में उनके खर्चे कम हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Gold & Silver Price: सोना क्यों दिखा रहा भाव? चांदी के भी चढ़े तेवर
…तो इतना आसान नहीं होता
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनवुड 2023 में नेपाल आ गए थे। यहां, अपनी सेविंग और रिटायरमेंट इनकम से उनकी जिंदगी बिना किसी टेंशन के कट रही है। हालांकि, वह मानते हैं कि यदि उनका नेपाल से पहले से कोई कनेक्शन नहीं होता, तो विदेश में उनका रिटायरमेंट शायद इतना आसान नहीं होता। ग्रीनवुड ने करियर में अच्छी कमाई वाली नौकरियां कीं और खूब पैसा भी बनाया। लेकिन वह अमेरिका में बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित थे। उन्हें लगने लगा था कि रिटायरमेंट लाइफ सुकून से नहीं बीत पाएगी, इसलिए वह नेपाल चले आए।
तेजी से बढ़ी है महंगाई
अमेरिका में बीते कुछ सालों में महंगाई के चलते जीवनयापन मुश्किल हो गया है। इस वजह से रिटायरमेंट के बाद लोग विदेशों में बसने का भी सोचते हैं। वह ऐसे देशों की तलाश करते हैं, जहां लाइफस्टाइल अमेरिका के मुकाबले कम खर्चीली है। ग्रीनवुड अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पले-बढ़े। वह न्यूयॉर्क में एक कंपनी में सेल्स हेड भी रहे। उन्होंने करीब 10 साल पहले फ्लाइट अटेंडेंट से हेयर कलरिस्ट बनीं महिला से शादी की।
यह भी पढ़ें – कौन हैं 93 वर्षीय Kushal Pal Singh और कैसे Burj Khalifa को दे रहे हैं टक्कर?
US में थीं ये चिंताएं
ग्रीनवुड को अमेरिका में बढ़ती महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत जैसी तमाम आर्थिक चिंताएं सताने लगी थीं। उन्हें कंपनी से स्वास्थ्य बीमा भी मिलता था, लेकिन वह ज्यादा नहीं था। ग्रीनवुड और उनकी 39 वर्षीय पत्नी IVF के जरिए बच्चा चाहते थे। मगर, यूएस में इसके लिए उन्हें 60,000 डॉलर खर्चे करने पड़ते। इसके अलावा, घर के बढ़ते किराए ने भी उन्हें परेशान कर दिया था। वह न्यूयॉर्क की वेस्टचेस्टर काउंटी में एक छोटे से घर के लिए 3500 डॉलर यानी करीब 3 लाख रुपये महीना किराया देते थे।
किराए में बच रहे पैसे
इन सबके चलते अल्बर्ट ग्रीनवुड और उनकी वाइफ ने दूसरे देश शिफ्ट होने का फैसला लिया और 1 मई, 2023 को नेपाल चले गए। ग्रीनवुड ने बताया कि उन्होंने VPN का इस्तेमाल करके सब कुछ सेटअप किया था, जिसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक अकाउंट भी शामिल है। ग्रीनवुड और उनकी पत्नी काठमांडू में एक चार बेडरूम वाले घर में रहते हैं, जिसका किराया लगभग 1,150 डॉलर (99,542 रुपये) महीना है। अमेरिका के मुकाबले उन्हें किराए पर काफी कम खर्चा करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें – Gold & Silver Price: सोना क्यों दिखा रहा भाव? चांदी के भी चढ़े तेवर
खाने का खर्च हुआ कम
ग्रीनवुड के मुताबिक, अमेरिका की तुलना में नेपाल में खाने का खर्च लगभग आधा है। इसी तरह, दवाएं अक्सर एक तिहाई कीमत पर मिल जाती हैं। उनका बिजली पर 35 डॉलर (3,029 रुपये) महीने का खर्चा होता है, जो उनके अनुसार हमेशा एक जैसा ही रहा है। उनका मोबाइल प्लान करीब 600 रुपये महीना है और वह कचरा निपटान के लिए हर छह महीने में लगभग 1900 रुपये खर्च करते हैं।
US से सस्ता और सुरक्षित
ग्रीनवुड अपने इन्वेस्टमेंट से 3000 डॉलर (2,59,676 रुपये) महीने कमाते हैं। उनका यह भी कहना है कि नेपाल बच्चों की परवरिश के लिए अमेरिका से सस्ता और सुरक्षित है। यहां IVF ट्रीटमेंट की लागत लगभग 3000 डॉलर है, यानी अमेरिका की तुलना में काफी कम। काठमांडू में बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हैं। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश लोगों को इंग्लिश आती है, इसलिए कम्युनिकेशन की कोई दिक्कत नहीं है। इस शहर में उनकी लाइफ अच्छे से चल रही है।
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
28 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
51 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
3 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
22 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines