रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आगामी IPO से ठीक पहले गुरुवार को आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने जियो के एक इवेंट में कंपनी की प्रगति और शुरुआत पर खुलकर जानकारी दी. भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारी कर रही Jio के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2031 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार 1.4 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. जियो इस अवसर का बड़ा हिस्सा हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है. साथ ही ईशा अंबानी ने बताया कि जियो की शुरुआत से पहले कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा था.
30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,065 से 1,119 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है. कंपनी 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. ऊपरी मूल्य दायरे पर इस पेशकश से करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इससे पहले अक्टूबर 2024 में हुंडई मोटर इंडिया ने 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 19 अक्टूबर को होगी.
कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने क्या कहा?
दिग्गज बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक-निदेशक उदय कोटक ने गुरुवार को कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में शेयरों का मूल्यांकन उसके सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी की तुलना में आकर्षक रखा गया है. जियो ने एक दिन पहले ही अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मूल्य दायरा घोषित किया था. कोटक के मुताबिक, कंपनी ने इस बात का ध्यान रखा है कि निवेशकों को इसमें पैसा लगाने के बाद बेहतर रिटर्न हासिल करने का अवसर मिले.
उदय कोटक ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत से ही निवेशकों के लिए मूल्य तैयार करने पर जोर रहा है. कंपनी ने 1977 में अपने आईपीओ के समय भी इसी सोच के साथ कदम बढ़ाया था. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समेकित आय के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का मूल्यांकन 34 गुना है, जबकि उसके निकटतम प्रतिस्पर्धी का मूल्यांकन 41 गुना है. इस लिहाज से जियो का मूल्यांकन निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत आकर्षक दिखाई देता है.
कोटक ने यह भी बताया कि आईपीओ से पहले जियो की टीम ने दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें की हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने खुद व्यक्तिगत रूप से 50 वैश्विक निवेशकों से मुलाकात की है. उनके अनुसार, संस्थागत निवेशकों ने भी कंपनी में निवेश को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाई है.
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
1 hr agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
6 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
7 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
9 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
9 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
10 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
10 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines