Akasa Air: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज से अकासा एयर ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। अकासा एयरलाइन की पहली कर्मशियल विमान सेवा मुंबई-अहमदाबाद के बीच हुई है।
अकासा एयरलाइन की पहली फ्लाइट सुबह 10.05 बजे मुंबई से रवाना होकर 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अकासा एयर 13 अगस्त से और कई रूट्स पर अपनी सर्विस की शुरुआत करेगी। अकासा एयर 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोचि, 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई के लिए अपनी सर्विस शुरू करेगी।
और पढ़िए –Gold Price Update: खुशखबरी! राखी से पहले सोना 4100 तो चांदी 22600 रुपये हुआ सस्ता
इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुवाला ने कहा था कि अपनी पहली विमान सेवा के लिए वह बोईंग 737 मैक्स एयरक्रॉफ्ट का इस्तेमाल करेगी।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा
आपको बता दें कि अकासा एयर (Akasa Air) में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की सबसे अधिक बड़ी हिस्सेदारी है। दोनों को मिलाकर इस एयरलाइन कंपनी में कुल हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है। इसके अलावा विनय दुबे, संजय दुबे, नीरज दुबे, माधव भटकुली, पीएआर कैपिटल वेंचर्स, कार्तिक वर्मा भी अकासा एयर के प्रमोटर हैं। राकेश झुनझुनवाला के बाद इसमें विनय दूबे की हिस्सेदारी 16.13 फीसदी है।
गौरतलब है कि मुंबई से अहमदाबाद के लिए अकासा ने एक तरफ का न्यूनतम किराया 3,948 रुपये रखा है। माना जा रहा है कि अकासा एयर घरेलू एविएशन सेक्टर में इंडिगो और टाटा ग्रुप की एयरलाइंस को टक्कर देगी।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
7 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
8 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
14 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
14 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
14 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
14 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
17 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
17 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines