Akasa Air: आज से अकासा एयर का सफर शुरू, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया उद्घाटन

Akasa Air
विज्ञापन

Akasa Air: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज से अकासा एयर ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। अकासा एयरलाइन की पहली कर्मशियल विमान सेवा मुंबई-अहमदाबाद के बीच हुई है।

अकासा एयरलाइन की पहली फ्लाइट सुबह 10.05 बजे मुंबई से रवाना होकर 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अकासा एयर 13 अगस्त से और कई रूट्स पर अपनी सर्विस की शुरुआत करेगी। अकासा एयर 13 अगस्‍त से बेंगलुरु-कोचि, 19 अगस्‍त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्‍नई-मुंबई के लिए अपनी सर्विस शुरू करेगी।

विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुवाला ने कहा था कि अपनी पहली विमान सेवा के लिए वह बोईंग 737 मैक्स एयरक्रॉफ्ट का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आपको बता दें कि अकासा एयर (Akasa Air) में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की सबसे अधिक बड़ी हिस्सेदारी है। दोनों को मिलाकर इस एयरलाइन कंपनी में कुल हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है। इसके अलावा विनय दुबे, संजय दुबे, नीरज दुबे, माधव भटकुली, पीएआर कैपिटल वेंचर्स, कार्तिक वर्मा भी अकासा एयर के प्रमोटर हैं। राकेश झुनझुनवाला के बाद इसमें विनय दूबे की हिस्सेदारी 16.13 फीसदी है।

गौरतलब है कि मुंबई से अहमदाबाद के लिए अकासा ने एक तरफ का न्यूनतम किराया 3,948 रुपये रखा है। माना जा रहा है कि अकासा एयर घरेलू एविएशन सेक्टर में इंडिगो और टाटा ग्रुप की एयरलाइंस को टक्कर देगी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ