Akasa Air Passenger: सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा करते हैं। इन प्लेटफॉर्मस पर अपनी बात रखने का एक फायदा भी होता है। इससे आपकी बात वहां तक पहुंच जाती है, जहां आप पहुंचाना चाहते हैं। ऐसी ही एक बात अकासा एयरलाइन तक यात्री ने पहुंचाई है। उसने एक पोस्ट लिखकर शिकायत की है, जिसमें उसने लिखा कि फ्लाइट में यात्रियों को एक्सपायर हो चुके खाने के पैकेट दिए गए। इस पोस्ट पर अकासा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
परोसा गया एक्सपायर हो चुका खाना
सफर करते वक्त सभी यह चाहते हैं कि उनका ट्रिप अच्छा रहे, लेकिन कई बार अनुभव अच्छा नहीं रहता। अकासा एयरलाइन की प्लाइट में सफर करने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। उसने लिखा कि गोरखपुर-बेंगलुरू फ्लाइट में यात्रियों को एक्सपायरी डेट का खाना परोसा गया।
ये भी पढ़ें… भारतीय कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स कौन? जिन्हें हर महीने मिलते हैं 11 करोड़ रुपये
एयरलाइन ने जताया खेद
यात्री की शिकायत पर एयरलाइन ने स्वीकार किया कि कुछ यात्रियों को अनजाने में जो खाना परोसा गया, वह गुणवत्ता मानकों के हिसाब से सही नहीं था। उन्होंने अपनी इस गलती पर खेद भी जताया। एयरलाइन का कहना है कि वह इस घटना की जांच कर रही है।
रविवार को दिए एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि वह गोरखपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट क्यूपी 1883 में सवार एक यात्री द्वारा पैक किए गए खाने संबंधी उठाई गई चिंता से अवगत हैं और पूरी तरह से गलती स्वीकार करते है। हम इस मामले में यात्री से संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें… 10 साल में कर्मचारी घटे, लागत हुई दोगुनी…BCG ने रिपोर्ट जारी कर बैंकों को लेकर जताई बड़ी चिंता
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
8 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
9 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
15 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
15 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
15 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
15 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
18 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
18 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines