---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

सावधान! प्लेन में खिलाया जा रहा है एक्सपायर फूड, यात्री की शिकायत पर जागी एयरलाइन

Akasa Air Passenger: ट्रैवल करते समय पेजेंसजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग अपने अनुभव साझा करते हैं। हाल ही में अकासा एयर में सफर करने वाले एक पेसेंजर ने खाने को लेकर शिकायत की, जिसका अकासा एयरलाइन ने जवाब दिया।

---विज्ञापन---

Akasa Air Passenger: सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा करते हैं। इन प्लेटफॉर्मस पर अपनी बात रखने का एक फायदा भी होता है। इससे आपकी बात वहां तक पहुंच जाती है, जहां आप पहुंचाना चाहते हैं। ऐसी ही एक बात अकासा एयरलाइन तक यात्री ने पहुंचाई है। उसने एक पोस्ट लिखकर शिकायत की है, जिसमें उसने लिखा कि फ्लाइट में यात्रियों को एक्सपायर हो चुके खाने के पैकेट दिए गए। इस पोस्ट पर अकासा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

परोसा गया एक्सपायर हो चुका खाना

सफर करते वक्त सभी यह चाहते हैं कि उनका ट्रिप अच्छा रहे, लेकिन कई बार अनुभव अच्छा नहीं रहता। अकासा एयरलाइन की प्लाइट में सफर करने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। उसने लिखा कि गोरखपुर-बेंगलुरू फ्लाइट में यात्रियों को एक्सपायरी डेट का खाना परोसा गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… भारतीय कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स कौन? जिन्हें हर महीने मिलते हैं 11 करोड़ रुपये

एयरलाइन ने जताया खेद

यात्री की शिकायत पर एयरलाइन ने स्वीकार किया कि कुछ यात्रियों को अनजाने में जो खाना परोसा गया, वह गुणवत्ता मानकों के हिसाब से सही नहीं था। उन्होंने अपनी इस गलती पर खेद भी जताया। एयरलाइन का कहना है कि वह इस घटना की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---


रविवार को दिए एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि वह गोरखपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट क्यूपी 1883 में सवार एक यात्री द्वारा पैक किए गए खाने संबंधी उठाई गई चिंता से अवगत हैं और पूरी तरह से गलती स्वीकार करते है। हम इस मामले में यात्री से संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें… 10 साल में कर्मचारी घटे, लागत हुई दोगुनी…BCG ने रिपोर्ट जारी कर बैंकों को लेकर जताई बड़ी चिंता

First published on: Sep 09, 2024 09:58 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola