हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ऐश्‍वर्या राय या अम‍िताभ बच्‍चन, जानें कौन है ज्‍यादा अमीर; क‍िसकी नेटवर्थ है अध‍िक

Aishwarya Rai vs Amitabh Bachchan net worth: अम‍िताभ बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय, दोनों बॉलीवुड के द‍िग्‍गज आइकन हैं. आइये आपको बताते हैं दोनों में क‍िसकी नेटवर्थ ज्‍यादा है.

विज्ञापन
जानें कौन है ज्‍यादा अमीर, ऐश्‍वर्या राय या अम‍िताभ बच्‍चन

Aishwarya Rai vs Amitabh Bachchan net worth: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के ऐसे आइकॉन हैं जिनके पास प्रभावशाली करियर है. दोनों ही बेशुमार दौलत और शोहरत के माल‍िक हैं. ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल आता है क‍ि दोनों में से अधिक संपत्ति का मालिक कौन हैं, तो यह जानने की उत्सुकता रखने वाले आप अकेले नहीं है. आइए उनकी कमाई, संपत्तियों और जीवनशैली पर एक नजर डालते हैं ताकि पता चले कि इनमें से कौन अधिक अमीर है.

अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan net worth) और ऐश्वर्या राय (aishwarya rai net worth), ये दो दिग्गज बॉलीवुड सितारे दशकों से अद्भुत करियर बना चुके हैं. उनकी प्रसिद्धि और सफलता ने उन्हें काफी दौलत दिलाई है, जिससे फैंस उत्सुक हैं कि इन प्रतिष्ठित हस्तियों में से वर्तमान में किसके पास अधिक संपत्ति है.

अम‍िताभ बच्‍चन की कमाई

विज्ञापन

अम‍िताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) फ‍िल्‍मों और एंडोर्समेंट से खूब कमाइ करते हैं. एक फ‍िल्‍म के ल‍िए अम‍िताभ 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अपने एंटरटेंमेंट कर‍ियर के अलावा अमिताभ बच्‍चन र‍ियल एस्‍टेट में भी न‍िवेश करते हैं. उनका वेल्‍थ और फाइनेंश‍ियल पोर्टफोल‍ियो काफी इम्‍प्रेस‍िव है.

महंगी कारों के शौकीन हैं अम‍िताभ

विज्ञापन

अम‍िताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan car collection) को महंगी कारों का भी शौक है. उनके पास 18 लग्‍जरी गाड़ियां हैं, ज‍िसमें दो मर्सडीज और एक रेंज रोवर है.

अम‍िताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan Net Worth)

विज्ञापन

मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार उनके बैंक में 120 करोड़ रुपये है और उनकी नेटवर्थ 3,190 करोड़ रुपये है.

ऐश्‍वर्या राय की कमाई

विज्ञापन

फ‍िल्‍मों और एंडोर्समेंट के अलावा ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) प्रोपर्टी वेंचर और स्‍टार्टअप से कमाई करती हैं. ऐश्‍वर्या का इंवेस्‍टमेंट पोर्टफोल‍ियो काफी मजबूत द‍िखता है. ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai investment) ने बेंगलुरु के हेल्‍थ केयर स्‍टार्टअप में न‍िवेश क‍िया है और एक व‍िंड पावर प्रोजेक्‍ट में भी उन्‍होंने न‍िवेश क‍िया है.

ऐश्‍वर्या राय की नेटवर्थ

विज्ञापन

र‍िपोर्ट्स की मानें तो मुंबई और दुबई में ऐश्‍वर्या ने कई प्रोपर्टीज में न‍िवेश क‍िया है. ऐश्‍वर्या राय की नेटवर्थ (Aishwarya Rai net worth) उनके पत‍ि अभ‍िषेक बच्‍चन (Abhishek Bachchan net worth) से चार गुना ज्‍यादा है. ऐश्‍वर्या की नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये है. वह बॉलीवुड की सबसे अमीर अभ‍िनेत्र‍ियों में से एक हैं.

ऐश्‍वर्या या अम‍िताभ में ज्‍यादा अमीर कौन?

विज्ञापन

ऐश्‍वर्या राय की नेटवर्थ जहां 900 करोड़ रुपये है, वहीं अमिताभ बच्‍चन की नेटवर्थ 3,190 करोड़ रुपये है. दोनों की नेटवर्थ में स्‍पष्‍ट अंतर देखा जा सकता है. अम‍िताभ बच्‍चन की नेटवर्थ, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से कहीं ज्‍यादा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola