Airtel vs Jio vs Vi Rs 719 Recharge Plan: आप जब रिचार्ज करने की सोचते हैं तो शायद आपके मन में भी ये ख्याल आता होगा कि आप कोई महंगा रिचार्ज तो नहीं करा रहे हैं? हर महीने या 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले प्लान को रिचार्ज को अपनाने के बाद भी आप सस्ते और बेस्ट प्लान की तलाश में रहते होंगे? यहां तक कि कई बार तो दूसरे टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लानों की तुलना कर अपने बेस्ट प्लान की तलाश भी करते होंगे? अगर ऐसा है तो आपकी इस तलाश पर आज हम पूर्ण विराम लगाने के लिए एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
तीनों प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां 719 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। तीनों कंपनी के इस प्लान के साथ 84 दिनों तक की वैधता मिलती है, लेकिन बेनिफिट्स के मामले में प्लान अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कि 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला रिचार्ज प्लान किसका सबसे बेस्ट रहेगा?
Recharge Plans of Rs 719
एयरटेल, जियो और वीआई की ओर से 719 रुपये का रिचार्ज प्लान दिया जाता है। इसके साथ 84 दिनों की वैधता मिलता है और बेनिफिट्स के तौर पर कॉलिंग, एसएमएस, डेट समेत अन्य सुविधा का फायदा भी दिया जाता है।
Airtel Rs 719 Plan Benefits
एयरटेल अपने ग्राहकों को 719 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 1.5GB डेटा का फायदा देता है। प्लान के साथ विंक म्यूज़िक, एक्सस्ट्रीम मोबाइल ऐप जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है।
Jio Rs 719 Plan Benefits
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 719 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल की तुलना में इस प्लान के साथ अधिक डेटा बेनिफिट मिल रहा है। आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रोजाना 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ Jio TV और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ये प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
VI Rs 719 Plan Benefits
वोडाफोन आइडिया की ओर से 719 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 1.5GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक एक्सेस, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स का फायदा भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio का शानदार रिचार्ज प्लान! मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा और भी बहुत कुछ
ये भी पढ़ें- Airtel का सस्ता रिचार्ज! साल भर के लिए हो जाएंगे बेफिक्र, जानें क्या है प्लान?
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
5 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
5 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
21 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
22 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines