Airtel vs Jio vs Vi Recharge Plans with Free Netflix: आजकल हम सभी खुद का मनोरंजन करने के लिए टीवी नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर वेब स्टोरी या मूवी देखकर चिल करना पसंद करते हैं। खासतौर पर वीकेंड या हॉलिडे के समय नेटफ्लिक्स का मजा उठाना हम ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए अगर आपको अलग से प्लान को अपनाना पड़ता है तो अब से ऐसा करना छोड़ दीजिए। दरअसल, देश की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने ग्राहकों को रिचार्ज प्लान के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट भी देते हैं।
प्लानों के साथ कंपनियां प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। आज हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो कॉलिंग, डेटा और फ्री नेटफ्लिक्स के साथ आते हैं, आइए जानते हैं जियो, एयरटेल और वीआई में किसका रिचार्ज सबसे सस्ता है?
Jio Prepaid Plans with Free Netflix Subscription
रिलायंस जियो की ओर से दो प्रीपेड प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनके साथ फ्री नेटफ्लिक्स, कॉलिंग, डेटा का बेनिफिट दिया जाता है। जियो का 1299 रुपये वाला प्लान हर दिन 2जीबी डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इसके अलावा एक रिचार्ज प्लान 1799 रुपये का आता है जिसके साथ डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा मिलता है।
ये भी पढ़ें- 1 रिचार्ज से 4 लोगों का चलेगा फोन, होंगी खूब बातें और चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट!
Airtel Prepaid Plan with Free Netflix
एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इस प्लान के साथ प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलता है। फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला ये प्लान भी अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा प्रदान करता है।
Vodafone Idea Plans with free Netflix
वीआई के पास 1198 और 1599 रुपये के दो प्रीपेड प्लान हैं। एक की वैधता 70 दिन और हर दिन 2GB डेटा मिलता है। जबकि, दूसरे प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता 2.5 GB डेटा मिलता है। दोनों प्लान के साथ डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 5G नेटवर्क की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL vs Vi: 249 रुपये का प्लान किसका सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
13 mins agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 hr agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
2 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
2 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
4 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
6 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
7 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
7 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
8 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines