Airtel vs Jio vs Vi: सस्ते में कॉलिंग, डेटा और Free Netflix का मिलेगा मजा

Airtel vs Jio vs Vi Recharge Plans: सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं? अगर हां, तो आइए जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उन प्लानों के बारे में जानते हैं जिनके साथ फ्री नेटफ्लिक्स मिलता है।

Airtel vs Jio vs Vi Recharge Plans with Free Netflix

Airtel vs Jio vs Vi Plans

विज्ञापन

Airtel vs Jio vs Vi Recharge Plans with Free Netflix: आजकल हम सभी खुद का मनोरंजन करने के लिए टीवी नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर वेब स्टोरी या मूवी देखकर चिल करना पसंद करते हैं। खासतौर पर वीकेंड या हॉलिडे के समय नेटफ्लिक्स का मजा उठाना हम ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए अगर आपको अलग से प्लान को अपनाना पड़ता है तो अब से ऐसा करना छोड़ दीजिए। दरअसल, देश की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने ग्राहकों को रिचार्ज प्लान के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट भी देते हैं।

प्लानों के साथ कंपनियां प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। आज हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो कॉलिंग, डेटा और फ्री नेटफ्लिक्स के साथ आते हैं, आइए जानते हैं जियो, एयरटेल और वीआई में किसका रिचार्ज सबसे सस्ता है?

Advertisment

Jio Prepaid Plans with Free Netflix Subscription

रिलायंस जियो की ओर से दो प्रीपेड प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनके साथ फ्री नेटफ्लिक्स, कॉलिंग, डेटा का बेनिफिट दिया जाता है। जियो का 1299 रुपये वाला प्लान हर दिन 2जीबी डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इसके अलावा एक रिचार्ज प्लान 1799 रुपये का आता है जिसके साथ डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा मिलता है।

Airtel Prepaid Plan with Free Netflix 

एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इस प्लान के साथ प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलता है। फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला ये प्लान भी अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन

Vodafone Idea Plans with free Netflix

वीआई के पास 1198 और 1599 रुपये के दो प्रीपेड प्लान हैं। एक की वैधता 70 दिन और हर दिन 2GB डेटा मिलता है। जबकि, दूसरे प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता 2.5 GB डेटा मिलता है। दोनों प्लान के साथ डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 5G नेटवर्क की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ