Airtel Free Disney+ Hotstar Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) समेत वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Ideas) जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती हैं। तीनों ही कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तरह-तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इनमें कई प्लान ऐसे भी होते हैं जो ग्राहकों की पसंद में से एक बन जाते हैं।
पिछले दिनों एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 1,499 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया था, जिसमें फ्री नेटफ्लिक्स की सुविधा के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। वहीं, अब कंपनी की ओर से एक और प्लान हाल ही में पेश किया गया है जिसमें यूजर्स को मुफ्त डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। हालांकि, इसकी कीमत 1,499 रुपये से आधी है। आइए जानते हैं कि एयरटेल अपने किस प्लान के साथ मुफ्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Airtel Free Disney Plus Hotstar Prepaid Plan
एयरटेल की ओर से कुछ दिनों पहले चुपचाप एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। इस प्लान की कीमत 869 रुपये है। ये रिचार्ज प्लान 5जी स्पीड इंटरनेट के साथ आता है। इसमें आपको मुफ्त डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ कॉलिंग, एसएमएस और डाटा बेनिफिट भी मिलेगा। ये प्लान (Airtel Rs 869 Plan Validity) 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के चैट लॉक से लेकर इन 7 फीचर्स ने बदला यूजर्स का एक्सपीरिएंस! क्या आपने किया है ट्राई?
Airtel Rs 869 Prepaid Plan Benefits
एयरटेल के 869 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा, 100 SMS और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा प्लान के साथ आपको अन्य फायदे जैसे- 3 महीने के लिए अपोलो 24|7 सर्कल, रिवार्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन, विंक म्यूजिक और मुफ्त हेलो ट्यून एक्सेस शामिल है। ये एयरटेल का दूसरा नया ओटीटी प्लान है।
Airtel Rs 1,499 Prepaid Plan Benefits
एयरटेल का 1,499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3GB डेटा, डेली 100 एसएमएस जैसी सुविधाओं के साथ है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
15 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
16 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
16 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
17 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
18 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
20 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
21 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
22 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines