Airtel Recharge Plan Price Hike: रिलायंस जियो के बाद अगर किसी की जुबां पर रिचार्ज प्लान करवाने के लिए दूसरी कंपनी का नाम आता है तो वो एयरटेल है। दोनों कंपनियां रिचार्ज के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। बेहतर नेटवर्क सर्विस प्रदान करने के साथ एयरटेल को महंगे प्लानों के लिए भी जाना जाता है। आमतौर पर जियो और एयरटेल के प्लानों की कीमत एक जैसी होती है, लेकिन अब एयरटेल यूजर्स के लिए रिचार्ज करवाना महंगे का सौदा हो सकता है।
दरअसल, एयरटेल ने अपने दो रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है। ऐसे में यूजर्स को फोन रिचार्ज करने के लिए अधिक पैसे का भुगतान करना होगा, आइए जानते हैं कि एयरटेल ने अपने किन रिचार्ज प्लानों के दाम बढ़ा दिए हैं।
दो प्रीपेड प्लान हुए महंगे
एयरटेल की ओर से दो प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी गई है। अगर आप 118 रुपये या 289 रुपये का रिचार्ज करना पसंद करते थे, तो इसके लिए आपको अधिक भुगतान करना होगा। एयरटेल ने 118 रुपये और 289 रुपये के प्रीपेड प्लान के दाम बढ़ा दिए हैं।
डेटा वाउचर प्लान की कीमत बढ़ी
एयरटेल के 118 रुपये और 289 रुपये वाले प्रीपेड प्लान एक डेटा वाउचर प्लान हैं। इसे रिचार्ज करके यूजर्स डेटा की सुविधा का फायदा उठाते हैं, लेकिन अब इस सर्विस के लिए यूजर्स को 118 रुपये की जगह 11 रुपये ज्यादा देने होंगे। जबकि, 289 रुपये की जगह 40 रुपये का ज्यादा भुगतान करना होगा।
क्या है प्लान की नई कीमत?
एयरटेल के 118 रुपये वाले 4G डेटा वाउचर प्लान के लिए आपको 129 रुपये का चार्ज देना होगा। जबकि, 289 रुपये वाले प्लान के लिए 329 रुपये का चार्ज देना होगा। दोनों ही प्लानों को नई कीमत के साथ एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और एयरटेल थैंक्स ऐप पर लाइव कर दिया गया है।
Airtel Rs 129 Plan Benefits
एयरटेल का 129 रुपये का प्लान कुल 12GB डेटा ऑफर के साथ आता है। इस प्लान के साथ कॉलिंग, SMS जैसे फायदे नहीं मिलते हैं।
Airtel Rs 329 Plan Benefits
एयरटेल का ये 329 रुपये वाला डेटा वाउचर प्लान 35 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 4GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा आप एयरटेल थैंक्स की सुविधा के साथ-साथ हेलो ट्यून, Wynk Music, अपोलो 24/7 का सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं।
क्या है रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाने की वजह?
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल अपनी ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर्स में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और इस इरादे से कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। फिलहाल, कंपनी ने अपने दो रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है।
ये भी पढ़ें- Paytm यूजर्स सावधान! अब बंद होने वाली हैं ये 8 सर्विस
ये भी पढ़ें- 100 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
54 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines