Airtel Cheapest Recharge Plan: देश की दूसरी सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को आए दिन बेहतर नेटवर्क और कोने-कोने में इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने का दावा करती है। इन दावों के अलावा एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए शानदार रिचार्ज प्लान भी पेश करती रहती है। कंपनी के अपने ग्राहकों को पोस्टपेड और प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती हैं, जो अलग-अलग कीमत, वैधता और बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
अगर आप हर महीने रिचार्ज करने से छुट्टी पाना चाहते हैं या फिर 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज करवाते हैं तो आप इससे अधिक वैधता वाले किफायती रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए 90 दिनों की वैधता वाला किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिसमें 5जी का अनलिमिटेड डाटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा कॉलिंग और एसएमएस का फायदा भी मिलता है। आइए एयरटेल के 90 दिनों वाले किफायती प्लान के बारे में जानते हैं।
90 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 800 रुपये से कम कीमत में आता है। इस प्लान की कीमत 779 रुपये है। ये एक ट्रूली अनलिमिटेड बेनिफिट के साथ आने वाला प्लान कहलाता है। एयरटेल अपने ग्राहकों को 779 रुपये में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा देता है।
ये भी पढ़ें- New Year Recharge Plan: Jio लाया 389 दिनों का रिचार्ज प्लान
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो एयरटेल के 779 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी, Airtel Thanks App, Apollo 24|7 Circle, Free Hello Tunes और Enjoy Wynk Music जैसे फायदे भी शामिल है।
वीडियो के जरिए जानिए कि एयरटेल के 779 और 719 रुपये के प्लान में कौन सा सबसे बेहतर है?
Airtel Rs 719 Plan
एयरटेल अपने यूजर्स को 719 रुपये का एक प्लान पेश करता है, जिसके साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डाटा और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप, अपोलो 24|7 सर्कल, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- साल 2024 में क्या गोल्ड ज्वेलरी खरीदना सही?
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines