Airtel CEO Gopal Vittal: देशभर के करोड़ों एयरटेल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। कंपनी ने मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स को सर्विस में आ रही दिक्कतों को सुधारने और इस पर कस्टमर फीडबैक लेने के लिए अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरटेल के सीईओ गोपाल विठ्ठल ने इस बारे में मेल जारी कर अपने 19 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मंगलवार को अपनी सभी मीटिंग कैंसिल करने का निर्देश दिया। मेल में आगे कहा गया है कि कर्मचारी यूजर्स को सर्विस में आ रही दिक्कतों पर फीडबैक ले और तुरंत उसे दुरुस्त करें।
कैसे लेंगे फीडबैक
आंकड़ों के अनुसार एयरटेल टेलीकॉम की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2023 तक कंपनी के कुल करीब 6.5 करोड़ 5G यूजर्स थे। जानकारी के अनुसार कंपनी के कर्मचारी कस्टमर के घर जाएंगे, उनसे फोन पर बात करेंगे और अलग-अलग शहरों में कंपनी के आउटलेट पर लोगों से मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं के बारे में फीडबैक लेंगे। फीडबैक लेने के बाद वैसी परेशानी आगे न हो यह सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
कस्टमर डे ड्रील
बता दें कंपनियां अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए इस तरह की डायरेक्ट मार्केट फीडबैक लेती है। इसे ‘कस्टमर डे ड्रील’ का नाम दिया गया है। 12 मार्च को यह ड्रील शुरू की गई है। एयरटेल 2G, 4G, 5G मोबाइल सेवा और ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया करवाती है। जारी मेल में एयरटेल के सीईओ गोपाल विठ्ठल ने कर्मचारियों से अपनी सभी सेवाओं में कस्टमर फीडबैक लेने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों का वेटिंग पीरियड होगा कम, रेलवे के साथ मिलकर कंपनी ने उठाया यह बड़ा कदम
यह भी जानें
बता दें 2023 में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी कॉल-ड्रॉप और ब्रॉडबैंड सर्विस में सुधार करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा बता दें कि इस फीडबैक ड्रिल के बाद कंपनी अपने एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
24 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
11 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines