Air India AI Maharaja Virtual Agent Feature: पिछले साल लॉन्च हुए ओपन एआई की चैट जीटीपी ने जब से डिजिटल प्लेटफॉर्म में एंट्री ली है तब से दुनिया भर में एआई मश्हूर हो गया है। ज्यादा से ज्यादा कंपनियां एआई की मदद से अपने ग्राहकों को सर्विस देने की कोशिश में हैं। जबकि, कई लोग अपने कामों को आसान करने के लिए एआई की मदद भी ले रहे हैं। इस साल की शुरुआत से काफी चर्चाओं में रहे एआई की सर्विस का बेनिफिट अब एयर इंडिया भी अपने पैसेंजर को देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही एयर इंडिया दुनिया भर में एआई की सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन्स भी बन चुकी है।
Air India की एआई वर्चुअल एजेंट सर्विस
एयरलाइन की ओर से 10 नवंबर, शुक्रवार को एक बयान में एयर इंडिया को पहली एआई वाली सर्विस बताया जा रहा है। एयर इंडिया की जेनरेटिव एआई वर्चुअल एजेंट महाराजा पेश कर दी गई है, जिसकी घोषणा पहले ही मार्च 2023 में कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Web Tips: लैपटॉप या डेस्कटॉप पर नहीं देख पाएगा कोई मैसेज, सेटिंग से ब्लर हो जाएंगी सभी Chats
5 लाख ग्राहकों के सवालों के दिए जवाब
एआई वर्चुअल एजेंट महाराजा के साथ एयर इंडिया, दुनिया की पहली एयरलाइन बन गई है। महाराज एजेंट Microsoft की Azure OpenAI सेवा द्वारा संचालित है। इसकी टेस्टिंग मार्च 2023 से शुरू थी। एयर इंडिया की ओर से दावा किया गया है कि महाराजा ने 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों के सवालों के जवाब दिए हैं।
4 भाषाओं पर कर रहा है काम
एयर इंडिया की एआई वर्चुअल एजेंट महाराजा सर्विस के जरिए हर दिन 6 हजार से ज्यादा सवालों के जवाब दिए जाते हैं। वर्तमान में महाराजा सर्विस हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन जैसी चार भाषाओं को सपोर्ट कर रही है।
एआई की मदद से हर सवाल के दिए जाएंगे जवाब
बताया जा रहा है कि टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन अपने एआई एजेंट के मदद से उन सभी जटिल सवालों का जवाब देने की कोशिश में हैं जिनका वो तुरंत उत्तर नहीं दे पाते हैं। इसके पीछे का उद्देश्य बातचीत में ग्राहकों के अनुभवों को बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं सस्ते के लालच में Bank Account न हो जाए खाली, रखें 5 बातों का ध्यान
एड होंगे कई नए फीचर्स
Air India की ओर से ऐसी प्लानिंग की जा रही है कि वो आने वाले दिनों में एआई वर्चुअल एजेंट महाराजा सर्विस में नए फीचर्स को जोड़ेगी। इसमें एक नया यूजर अनुभव शामिल होगा जो ग्राहकों के एआई एजेंट्स के साथ टेक्स्टुअल और ग्राफिकल इंटरैक्शन के साथ बातचीत करने के तरीके को बदल देगा।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
5 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
6 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
7 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
10 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
10 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
12 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines