Air Conditioner and Cooler Price Hike Soon: भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर या कूलर के बिना गुजारा करना मुश्किल होता है। ऐसे में हम सभी अपने घरों में AC या कूलर रखते हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ-साथ एयर कंडीशनर और कूलर की कीमत भी मार्केट में अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा हो जाती है। स्रोत की मानें तो जल्द एयर कंडीशनर और कूलर के दाम बढ़ सकते हैं। इंडस्ट्री सूत्रों से ये जानकारी सामने आई है कि एयर कंडीशनर और कूलर की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है। आइए जानते है कि कीमतों में कितना प्रतिशत तक बदलाव देखने को मिल सकता है?
AC और कूलर में कितनी फीसदी बढ़ेगी कीमत?
इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार एयर कंडीशनर और कूलर की कीमत में 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पीछे का कारण तांबे और एल्युमीनियम जैसे कच्चे मालों के रेट में बढ़ोतरी होना है। दरअसल, तांबे और एल्यूमीनियम की कीमत में 20-30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। साथ ही समुद्री माल ढुलाई के रेट भी बढ़कर करीब डबल हो गए हैं।
मार्केट में बढ़ी डिमांड
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अनुसार एयर कंडीशनर और कूलर की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मई में ब्लू स्टार का एयर कंडीशनर 60 प्रतिशत तक की ग्रोथ के साथ सेल हुआ। जबकि, अप्रैल में इसकी सेल 70 प्रतिशत तक रही। कंपनी के मुताबिक Q1FY25 के लिए AC करीब 60% की ग्रोथ के साथ देखने को मिल सकता है।
25 प्रतिशत तक ग्रोथ
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इस साल मार्च से मई तक के बीच कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग में तेजी देखने को मिली। ऐसे में प्रोडक्ट की सेल 25 प्रतिशत तक की ग्रोथ के साथ रही। जहां पिछले साल 2023 में 11 मिलियन से अधिक एयर कंडीशनर बिके। वहीं, इस बार साल 2024 में 13.5 मिलियन AC बिक सकते हैं। ये ही नहीं, रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में भी 20 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखी गई थी। वहीं, अब देखना होगा कि स्रोत की ओर से आ रही एयर कंडीशनर और कूलर की बढ़ती कीमत की जानकारी में कितनी सच्चाई है और आम लोगों की जेब पर इसका कितना असर पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
2 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
7 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
9 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
10 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
10 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines