अगर आप इन्वेस्टमेंट करते हैं और अपने फ्यूचर के लिए पैसे जुटा रहे हैं तो आज का ये एक्सपेरिमेंट आपके लिए काम आ सकता हैं। हमने बढ़ती महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए 2050 तक 1 करोड़ रुपये की वैल्यू जानने की कोशिश की। इसके लिए हमने चैटजीपीटी की मदद ली है। हमने चैटजीपीटी से सवाल पूछा कि 2050 में 1 करोड़ रुपये की वैल्यू क्या होगी? इसपर चैटजीपीटी ने एक लॉजिकल कैलकुलेशन के साथ इसका डाटा शेयर किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
महंगाई दर का होगा असर
इस सवाल का जवाब देते हुए चैटजीपीटी ने महंगाई दर को एक जरूरी फैक्टर के रूप में उजागर किया है। चैटजीपीटी ने कहा कि
2050 में 1 करोड़ रुपये की वैल्यू क्या होगी, इसका पता लगाने के लिए हमें महंगाई दर (Inflation Rate) के बारे में पता होना चाहिए है। जैसा कि हम जानते हैं कि महंगाई दर हर साल बदलती रहती है। ऐसे में हम एवरेज सालाना दर 6% मान कर इसका कैलकुलेशन कर सकते हैं।
इस फॉर्मूला का किया इस्तेमाल
चैटजीपीटी ने 2050 तक 1 करोड़ रुपये की रियल वैल्यू निकालने के लिए एक खास फॉर्मूला का इस्तेमाल किया। साथ ही उसने यह भी बताया हर साल बढ़ती हुई कीमतों के हिसाब से इसकी रियल वैल्यू प्रभावित होगी। AI ने इसके लिए जिस फॉर्मूले का इस्तेमाल किया है इसे आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं।
Value of 1 crore by AI
इसमें वर्तमान मूल्य 1 करोड़ रुपये, महंगाई दर 6% (0.06) और लगने वाला समय 26 साल (2024 से 2050 तक) है। इस कैलकुलेशन के हिसाब से अगर महंगाई दर औसत 6% प्रति साल है, तो 2050 में 1 करोड़ रुपये की परचेजिंग पावर 23.35 लाख रुपये जितनी ही होगी। यानी की आज की तुलना में 1 करोड़ रुपये का महंगाई दर के कारण अगले 26 सालों में लगभग 76% कम हो जाएगा। यानी आम तौर हर चीज महंगी हो जाएगी ।
अब सवाल उठता है कि इन्वेस्टमेंट पर क्या होगा प्रभाव? अगर आप अपने भविष्य के लिए पैसे बचा रहे हैं तो ऐसे में 20 साल सेविंग करने के बाद भी आपके जुटाए गए पैसों की वैल्यू आज के मुकाबले काफी कम होगी। महंगाई दर के बढ़ने से चीजें महंगी होगी और खर्चे भी ज्यादा होंगे तो क्या ऐसे में आपकी सेविंग आपकी जरूरतों को पूरा कर पाएंगी? ये तो समय ही बता सकता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
15 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
16 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
23 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines