Gujarat News: छंटनी के दौर में अहमदाबाद की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को चमचमाती कार बांटी है। कंपनी ने कहा है कि हमारी कंपनी के ग्रोथ में कर्मचारियों का योगदान काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने कर्मचारियों को कार बांटने का फैसला किया।
अहमदाबाद की आईटी फर्म त्रिध्या टेक ने वर्षों से कंपनी के मिशन के प्रति कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए 13 कर्मचारियों को सम्मानित किया। त्रिध्या टेक ने कहा कि सम्मानित किए जाने वाले कर्मचारी शुरू से ही हमारे साथ जुड़े थे और अपनी मेहनत से उन्होंने कंपनी को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है।
और पढ़िए – नागरिकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने इस योजना में निवेश की सीमा बढ़ाई
कंपनी के CEO ने जारी किया ये बयान
त्रिध्या टेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और डायरेक्टर रमेश मारंड ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “हम अपने कर्मचारी पहचान कार्यक्रम के तहत आपलोगों को कार गिफ्ट में दे रहे हैं। मैं अपने कर्मचारियों के साथ कंपनी की सफलता को शेयर करने में विश्वास रखता हूं।
गिफ्ट पाने वाले कर्मचारियों ने कही ये बातें
वहीं, गिफ्ट पाने वाले 13 कर्मचारियों में से एक ने इसे एक अप्रत्याशित पहल बताते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के लिए सराहना प्राप्त करना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि उपहार के तौर पर कार मिलना बिलकुल नया है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारी कंपनी अपने ग्रोथ में हमारे योगदान की सराहना करने से कभी नहीं चूकती है।
और पढ़िए – लखनऊ एयरपोर्ट से छह महीने तक बंद रहेंगी नाइट फ्लाइट्स, तुरंत चेक करें डिटेल्स
जानें क्या है Tridhya Tech
Tridhya Tech को स्टार्टअप के तौर पर शुरू किया गया था। इस कंपनी का काम एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक फैला हुआ है। ये कंपनी बीएफएसआई, हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, रिटेल और एनर्जी जैसे उद्योगों के लिए सॉफ्टवेर तैयार करती है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियों को टेक सपोर्ट देती है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 hr agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
7 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
11 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
12 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines