IndiGo Lite Fare Option: देश के विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में हवाई यात्रियों को लुभाने के लिए एक नई जंग शुरू हो गई है। पिछले चार महीनों में हवाई किरायों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद, अब एयरलाइंस कंपनियों ने पैसेंजर्स को वापस खींचने के लिए सस्ते बेस फेयर (Base Fares) की पेशकश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी किफायती विमानन कंपनी इंडीगो (IndiGo) ने बुधवार को एक नया ‘IndiGo Lite’ किराया विकल्प पेश किया है।
यह कदम एयर इंडिया (Air India) द्वारा हाल ही में शुरू किए गए बिना भोजन वाले ‘बेसिक’ किराए के ठीक बाद उठाया गया है। इंडिगो के इस नए नियम के तहत बिना चेक-इन सामान (No Check-in Baggage) के यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट की कीमतों में 300 से 400 रुपये तक की सीधी बचत होगी।
कब से लागू होगा नया नियम और किसे मिलेगा फायदा?
इंडिगो की यह नई ‘लाइट’ किराया योजना 15 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं पर लागू होगी। इसकी बुकिंग बुधवार (1 जुलाई) से ही इंडिगो के डायरेक्ट चैनलों (वेबसाइट और ऐप) पर शुरू कर दी गई है।
सामान की सीमा: यह छूट केवल उन यात्रियों को मिलेगी जो केवल एक केबिन बैग (अधिकतम 7 किलोग्राम तक) के साथ सफर करेंगे।
रूट्स: यह नया किराया घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों रूट्स पर लागू होगा। यह वन-वे, राउंडट्रिप और मल्टी-सिटी यात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगा।
इंडीगो के मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) आलोक सिंह ने कहा कि इंडिगो लाइट उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं और केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना चाहते हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता है।”
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
3 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
5 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
5 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
6 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
20 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
23 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 day agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines