Advanced Tax Benefits: भारत में कई लोग खूब पैसा कमाते हैं, जो जितना कमाते हैं वो उतना ही टैक्स भी भरते हैं। साल में एक भार टैक्स भरने के बारे में आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी एडवांस टैक्स के बारे में सुना है? हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन में एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज शाहरुख खान थे। SRK ने 92 करोड़ एडवांस टैक्स के तौर पर भरे हैं। आज आपको बताएंगे कि कई सेलिब्रिटी एडवांस टैक्स क्यों भरते हैं इसके क्या फायदे होते हैं?
क्या होता है एडवांस टैक्स?
एडवांस टैक्स के नाम से ही साफ पता लगाया जा सकता है कि ये वो टैक्स है जो समय से पहले ही भर दिया जाता है। जिस व्यक्ति को अपने फाइनेंशियल ईयर में होने वाली कमाई के बारे में थोड़ा बहुत आइडिया रहता है वो ये टैक्स भरता है। यानी संभावित आय के मुताबिक एडवांस टैक्स देना। बिजनेस लेवल पर भी एडवांस टैक्स भरा जाता है, अगर कोई इस टैक्स के नियमों का पालन नहीं करता तो उसको जुर्माना भी भरना पड़ता है।
ये भी पढ़ें… Income Tax Refund: अभी तक नहीं मिला रिफंड? तो मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
ये टैक्स आपको साल के आखिर में नहीं, बल्कि साल के बीच में ही किस्तों में भरना होता है। ये टैक्स उन लोगों पर लागू होता है जिनकी कर देनदारी 10,000 रुपये से ज्यादा होती है। इसका भुगतान करने के लिए आयकर विभाग ने 4 तारीखें तय की हैं। 15 जून, 15 सितंबर, 15 दिसंबर, 15 मार्च को आप अपना टैक्स चार बार में जमा कर सकते हैं। इस टैक्स को ‘जैसा कमाओ वैसा भुगतान करो’ टैक्स के तौर पर भी जाना जाता है।
एडवांस टैक्स कितना फायदेमंद?
एडवांस टैक्स का भुगतान करने के कई फायदे होते हैं। इसमें सबसे पहला फायदा है कि आप आखिरी वक्त में टैक्स भरने के बोझ से मुक्त हो जाते हैं। इसके अलावा जब सभी लोग टैक्स भरते हैं तो इस दौरान कई बार आपकी एप्लीकेशन के विफल की संभावना रहती है। इससे केवल टैक्सपेयर्स को ही नहीं बल्कि सरकार को भी फायदा होता है। जितना सरकारी पैसा जमा होता है उसपर सरकार को भी ज्यादा ब्याज मिलता है।
ये भी पढ़ें… Income Tax Refund में कितनी देरी? बैंक अकाउंट में नहीं आए पैसे, तो ऐसे चेक करें Status
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
16 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
29 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines