Serum Institute of India CEO: जब से लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम ने कर्मचारियों को 90-घंटे काम की सलाह दी है, इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। अब तक कई दिग्गजों ने कामकाजी घंटों पर अपने विचार साझा किए हैं और अधिकांश की सोच सुब्रह्मण्यम से बिल्कुल जुदा है। अब इस फेहरिस्त में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का नाम भी जुड़ गया है।
हर रोज संभव नहीं
अदार पूनावाला ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 के दौरान इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कोई भी इंसान 8-9 घंटे से ज्यादा प्रोडक्टिव नहीं हो सकता। कभी-कभी ज्यादा काम करना पड़ता है, जैसे सप्ताह में 70 या 90 घंटे। यह ठीक है। मैं भी करता हूं, मेरे कर्मचारी भी करते हैं। लेकिन आप हर रोज ऐसा नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें – अपने पहले ट्रेड से Gautam Adani ने कमाया था कितना कमीशन? खुद किया खुलासा
16 घंटे भी किया काम
अदार पूनावाला ने आगे कहा कि मैं रोज कम से कम 8 घंटे काम करता हूं। यदि जरूरत पड़ती है, तो वीकेंड पर भी काम करना पड़ता है। लेकिन ऐसा हर रोज नहीं हो सकता। कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं स्कीइंग करता हूं या कुछ और करता हूं। यह सब दिन पर निर्भर करता है। कोरोना महामारी के अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए पूनावाला ने कहा कि उस समय मैंने 16 घंटे भी काम किया था।
यह भी पढ़ें – देश की पहली ‘करोड़पति सिंगर’, जिनके पास थी प्राइवेट ट्रेन, नाम जानते हैं?
क्वालिटी पर फोकस
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मैं रात 11 बजे घर पहुंचता था। यह सब आपके काम और हालात पर निर्भर करता है। यदि आप अपना व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं, तो कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल काम के घंटों गिनने के बजाए रणनीतिक और गुणवत्तापूर्ण काम के महत्व पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – China के खिलाफ सख्त नहीं रहेंगे Donald Trump, वजह हैं Elon Musk, समझिए पूरा गणित
ऐसे शुरू हुई बहस
हाल ही में, L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम ने कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम की सलाह दी थी। उन्होंने संडे को कर्मचारियों से काम न करवा पाने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें रविवार घर पर नहीं बिताना चाहिए। संडे को काम की वकालत करते हुए सुब्रह्मण्यम यहां तक बोल गए थे कि आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं और आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक निहार सकती है। इसके बाद से इस विषय पर बहस छिड़ी हुई है।
ऐसे मिला था जवाब
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सुब्रह्मण्यम की सलाह के जवाब में कहा था कि काम की क्वालिटी ज्यादा मायने रखती है न कि क्वांटिटी। उन्होंने L&T के चेयरमैन पर तंज कसते हुए कहा था कि मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं X पर इसलिए नहीं हूं क्योंकि मैं अकेला हूं। मेरी वाइफ बहुत अच्छी हैं, मुझे उन्हें निहारते रहना अच्छा लगता है। इसके बाद अदार पूनावाला ने लिखा था, हां आनंद महिंद्रा, मेरी वाइफ नताशा पूनावाला भी मुझे शानदार मानती हैं, उन्हें रविवार को मुझे घूरना अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें – Trump Tariff के असर को ऐसे सीमित करेगा भारत, बनाया है सॉलिड प्लान!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
51 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
58 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines