Adar Poonawalla Acquires 50% Stake in Dharma Productions: अरबपति कारोबारी और वैक्सीन निर्माता अदार पूनावाला ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में 50% हिस्सेदारी खरीद ली है। धर्मा प्रोडक्शंस ने घोषणा की है कि पूनावाला की कंपनी, सेरेन एंटरटेनमेंट ने 1000 करोड़ रुपये में धर्मा प्रोडक्शंस में 50% हिस्सेदारी खरीदी है।
इस डील के बाद अदार पूनावाला धर्मा प्रोडक्शंस के 50% हिस्सेदार बन गए हैं, जबकि बाकी 50% हिस्सा करण जौहर के पास रहेगा। हालांकि करण जौहर धर्मा प्रोडक्शंस के एग्जिक्युटिव चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे और अपूर्व मेहता भी अपने मौजूदा चीफ एग्जिक्युटिव पद पर काम करते रहेंगे।
अदार पूनावाला ने डील पर क्या कहा?
अदार पूनावाला ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं अपने दोस्त करण जौहर के साथ धर्मा प्रोडक्शंस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में साझेदारी कर बहुत खुश हूं। हम धर्मा को और ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद करते हैं।” वहीं, करण जौहर ने भी पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए कहा, “धर्मा प्रोडक्शंस हमेशा दिल को छू लेने वाली कहानियों का प्रतीक रहा है, जो भारतीय संस्कृति को दर्शाती हैं।
मेरे पिता का सपना था कि ऐसी फिल्में बनें जो एक स्थायी प्रभाव छोड़ें और मैंने उसी सपने को पूरा करने के लिए अपना करियर समर्पित किया है। अदार पूनावाला के साथ यह साझेदारी धर्मा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगी। यह हमारी कहानी कहने की क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण का बेहतरीन संयोजन है, जो भविष्य में भी दर्शकों को जोड़ता रहेगा।”
ये भी पढ़ें : Hyundai IPO: लिस्टिंग पर मिलेगा बंपर रिटर्न या डूबेंगे पैसे? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
कौन हैं Adar Poonawalla?
बता दें कि अदार पूनावाला एक भारतीय उद्यमी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना उनके पिता, साइरस पूनावाला ने 1966 में की थी, और आज यह दुनिया भर में विभिन्न बीमारियों के लिए टीकों का उत्पादन करती है। अदार पूनावाला ने 2011 में सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ का पद संभाला और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले गए।
भारतीय उद्योग के प्रमुख चेहरों में से एक
COVID-19 महामारी के दौरान, सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (Covishield) का बड़े लेवल पर प्रोडक्शन किया, जिससे अदार पूनावाला और उनकी कंपनी का नाम ग्लोबल लेवल पर चर्चा में आया। वे भारतीय उद्योग के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं और उन्होंने वैक्सीन के अलावा भी कई क्षेत्रों में निवेश किया है, जिसमें शिक्षा, हेल्थकेयर और मनोरंजन शामिल हैं। अब उन्होंने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में 50% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
14 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
18 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines