Adani vs Ambani: हुरून इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने अडानी को पीछे कर दिया है। कल जारी हुई लिस्ट में बताया गया है कि टॉप 10 भारत के अमीर लोग कौन है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 फीसदी की ग्रोथ के साथ इस लिस्ट में नंबर 1 का स्थान हासिल किया हुआ है। वहीं गौतम अडानी के लिए पिछले दिन की खबरों ने समस्या खड़ी की थीं, जिसके चलते उनकी संपत्ति में इसका असर देख गया।
मुकेश अंबानी का चल रहा है डंका
मुकेश अंबानी की संपत्ति के बारे में बात करें तो 8 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मुकेश अंबानी की रही। खबर आने के बाद रिलायंस के शेयर पर भी इसका असर देखने को मिला। 8,08,700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति हुरून इंडिया ने आंकी।
ऐसा रहा गौतम अदानी का हाल
हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट देखी गई है। हुरून इंडिया के अनुसार पिछले साल की तुलना में 57 फीसदी की गिरावट के साथ अडानी की संपत्ति 4,74,800 डॉलर है। हालांकि अडानी मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
आगे कैसा रह सकता है सफर
आगे भविष्य की बात करें तो रिलायंस कई अहम प्लानिंग पर काम कर रहा है। जियो के जरिए 6जी के मार्केट में एंट्री करने का काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अडानी नए पोर्ट्स के साथ, ईवी की बैट्री, सोलर एनर्जी में अपने व्यापार के विस्तार पर लगे हुए हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि आने वाला 1 साल दोनों दिग्गजों के लिए अहम हो सकता है।
रिलायंस के शेयर हुए मजबूत
रिलायंस के शेयर कल अच्छी स्थिति में दिखाई दिए। 1.62 फीसदी की ग्रोथ देखी गई थी। वहीं अगर अडानी शेयरों में 0.052 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। पर अगर प्लानिंग को देखें तो लग रहा है कि आने वाले 6 महीने में अडानी के शेयर की वैल्यू बढ़ सकती है।
संबंधित खबरें
30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
3 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
9 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
12 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
13 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
18 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
18 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
19 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines