Shares of Adani Total Gas Ltd surged: अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के शेयरों को सोमवार को पंख लग गए। BSE पर कंपनी का शेयर 6.02 प्रतिशत बढ़कर 836.10 रुपये प्रति शेयर पर जाकर बंद हुआ। शेयर मार्केट रिपोर्ट के अनुसार दिन में कारोबार के दौरान यह 8.37 प्रतिशत बढ़कर 854.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
एटीजीएल को मिली है 3132 करोड़ की फंडिंग
बता दें हाल ही में एटीजीएल को 3132 करोड़ की फंडिंग मिली है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.19 प्रतिशत बढ़कर 829.70 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.40 प्रतिशत बढ़कर 855 रुपये पर पहुंच गया था। बीएसई पर सोमवार को कंपनी के 2.88 लाख शेयरों का और एनएसई पर 61.22 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं ने दिया फंड
इससे पहले एटीजीएल ने शुक्रवार को बताया था कि उसने कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक कर्जदाताओं से 37.5 करोड़ डॉलर का ग्लोबल फाइनेंस हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इससे कंपनी को 1670 करोड़ से अधिक लोगों को सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी, जो भारत की 14 प्रतिशत आबादी को कवर करता है। कंपनी ने बताया था कि इस प्रारंभिक ग्लोबल फाइनेंस में 5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं बीएनपी पारिबास, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन भाग लिया था।
ATGL के ग्रोथ में मिलेगी मदद
इस मौके पर देश की अग्रणी शहरी गैस वितरण (CGD) कंपनी ATGL के CFO पराग पारिख ने कहा था कि वैश्विक ऋणदाताओं की भागीदारी शहरी गैस वितरण की transition फ्यूल के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल फाइनेंस ATGL के सतत विकास को स्पीड देगा और इसकी कैपिटल मैनेजमेंट प्लान के आधार पर भविष्य की फाइनेंसिंग के लिए एक कदम होगा जो हमारे सभी हितधारकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू बनाएगा।
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
10 mins agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
3 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
5 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines