Adani Total Gas Secures Largest Global Financing: अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने शुक्रवार को कहा कि उसने शहरी गैस वितरण कारोबार में 2630 करोड़ का सबसे बड़ा ग्लोबल फाइनेंस हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इससे कंपनी को 1670 करोड़ से अधिक लोगों को सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी, जो भारत की 14 प्रतिशत आबादी को कवर करता है।
बता दें इस प्रारंभिक ग्लोबल फाइनेंस में 5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं बीएनपी पारिबास, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन भाग लिया था।
ATGL के ग्रोथ को देगा स्पीड
इस मौके पर देश की अग्रणी शहरी गैस वितरण (CGD) कंपनी ATGL के CFO पराग पारिख ने कहा कि वैश्विक ऋणदाताओं की भागीदारी शहरी गैस वितरण की transition फ्यूल के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल फाइनेंस ATGL के सतत विकास को स्पीड देगा और इसकी कैपिटल मैनेजमेंट प्लान के आधार पर भविष्य की फाइनेंसिंग के लिए एक कदम होगा जो हमारे सभी हितधारकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू बनाएगा।
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अडानी फाउंडेशन, दिए 25 करोड़ रुपये
कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम में तेजी आएगी
ATGL के अनुसार इससे उसके कैपिटल एक्सपेंडिचर कार्यक्रम को तेजी मिलेगी। जिससे वह अपने CGD नेटवर्क को 13 राज्यों में अपने 34 अधिकृत ज्योग्राफिकल एरिया (GA) में तेजी से बढ़ा सकेगा। आगे कंपनी की तरफ से कहा गया कि विस्तार से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) इंफ्रास्ट्रक्चर की पैठ गहरी होगी, जिससे गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लिए एक इकोसिस्टम का निर्माण होगा।
प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत होगी
कंपनी के अनुसार PNG और CNG का उपयोग एक सुविधाजनक, लागत प्रभावी, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन प्रदान करता है। ये 2030 तक energy basket में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने में मदद करेगा। ATGL ने कहा कि इसने एक होलिस्टिक फाइनेंसिंग ढांचे में प्रवेश किया है जो कंपनी को अपनी व्यावसायिक योजना के आधार पर भविष्य के फाइनेंस को सुरक्षित करने में सक्षम बनाता है।
ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप ने हासिल की नई उपलब्धि, TIME की दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में नाम
संबंधित खबरें
अंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
47 mins agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
9 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 day agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines