Adani Total Gas Profit: अडानी टोटल गैस ने गुरुवार को अपने फाइनेंशियल ईयर 2025 के तहत सितंबर क्वार्टर का रिजल्ट जारी कर दिया। अडाणी टोटल गैस (ATGL) को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 186 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह आंकड़े कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट के तहत दर्ज किए गए हैं। एक साल पहले फाइनेंशियल ईयर 2024 के सितंबर क्वार्टर के दौरान कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 173 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
कंपनी ने जारी किया ये बयान
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत की अग्रणी एनर्जी ट्रांजिशन कंपनी अडानी टोटल गैस (ATGL) ने भारत के ऊर्जा परिदृश्य को बदलने के अपने मिशन को जारी रखा है। गुरुवार को ATGL ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपनी ऑपरेशनल, इंफ्रास्ट्रक्चरल और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की घोषणा की। ATGL के सीईओ और ईडी सुरेश पी मंगलानी ने इस मौके पर कहा- तिमाही के दौरान ATGL के ऑपरेशन और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस बेहतर हुए हैं। उन्होंने आगे कहा- हमारा बिजनेस भारत के ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है, जिसे हम अपने सभी उपभोक्ताओं को स्वच्छ और हरित ऊर्जा समाधान प्रदान करके पूरा कर रहे हैं।
पहला LNG स्टेशन शुरू
पी मंगलानी ने कहा- अब हम अपने पाइप्ड गैस नेटवर्क के माध्यम से 9 लाख से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं। इससे हम पाइप्ड प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करते हैं। हमने ट्रांसपोर्ट के लिए अपना पहला LNG स्टेशन चालू किया है। हम भारत के डीकार्बोनाइजेशन मार्च में सहायता करने वाले प्रमुख राजमार्ग नेटवर्क को कवर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पी मंगलानी ने आगे कहा- ऑटो सीएनजी और होम पीएनजी यूजर्स को पूरा करने वाले एपीएम गैस आवंटन में हाल ही में कमी के बाद हमने स्थिति की बारीकी से निगरानी की है।
अडानी टोटल गैस ने इस तरह हासिल की सफलता
– Q2FY25 वॉल्यूम में सालाना आधार पर 15% की वृद्धि हुई।
– CNG नेटवर्क बढ़कर 577 स्टेशन हो गया है।
– PNG घरों की संख्या बढ़कर 8.93 लाख हो गई है।
– 21 राज्यों में फैले 1,486 EV चार्जिंग पॉइंट।
– ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स के लिए पहला LNG रिटेल स्टेशन चालू किया गया है।
– Q2FY25 EBITDA 313 करोड़ रुपये रहा।
– ATGL डिजिटल डिलाइट में 98% कंज्यूमर कलेक्शन My Adani Gas ऐप के माध्यम से आता है, जो इसके घरेलू डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म- SOUL के साथ एकीकृत है।
– 93% CNG बिक्री SOUL प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रबंधित की जाती है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines