Adani Shares: शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबारी सत्र में बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के शेयर चढ़े, जबकि अडानी पावर, अदानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के लगातार दूसरे सत्र में 5% गिरने की खबर है। इनपर लोअर सर्किट लग गया है।
सभी दस सूचीबद्ध अडानी समूह की फर्मों के शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख फर्म अडानी एंटरप्राइजेज इक्विटी बाजारों में कमजोर रुझान के बीच 7% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। रविवार को, संकटग्रस्त अडानी समूह ने कहा कि इसने 31 मार्च की समय सीमा से पहले एक प्रीपेमेंट प्रोग्राम को पूरा करने के लिए 2.65 बिलियन डॉलर का ऋण चुकाया है, ताकि निवेशकों का विश्वास वापस जीतने के प्रयास में कुल उत्तोलन में कटौती की जा सके। इसके बाद से शेयरों में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है।
और पढ़िए –वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने होगी 70,500 रुपये की इनकम, जानिए- कौन सी है ये योजना
अडानी समूह पर सुप्रीम कोर्ट
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया और बाजार नियामक सेबी को यह जांच करने का निर्देश दिया कि क्या अडानी के शेयरों की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को दो महीने के भीतर जांच करने और स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। समिति में छह सदस्य शामिल होंगे, जिसकी अध्यक्षता शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एएम सप्रे करेंगे।
शेयरों में कैसे आया उछाल
24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली शुरू करा दी। रिपोर्ट में समूह की कंपनियों में लेखांकन धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अडानी के शेयरों में हाल ही में सुधार हुआ है जब समूह ने कहा कि उसने 7,374 करोड़ रुपये के शेयर-आधारित लोन को चुका दिया है और महीने के अंत तक ऐसे सभी शेष ऋणों का भुगतान कर देगा।
इसके अलावा, एसबी अडानी फैमिली ट्रस्ट ने हाल ही में अडानी समूह की चार फर्मों में यूएस-आधारित जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
10 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
11 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
13 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
14 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
14 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
15 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines