Adani Share: अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सोमवार के ट्रेड में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कम से कम छह अडानी समूह के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ अपर सर्किट पर जा पहुंचे। बता दें कि समूह के शेयर हाल में उबरते दिख रहे हैं, पिछले दिनों से ग्रुप को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विदेशों में अडानी के रोड शो
अडानी ग्रुप के शेयरों की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह ने लंदन, दुबई और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई शहरों में इस महीने फिक्स्ड-इनकम रोड शो आयोजित किया था। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के कारण अडानी समूह को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, रिपोर्ट में जो उनपर दावे किए गए थे, उनको सिरे से खारिज करते हुए गौतम अडानी ने अपनी तमाम बातें रखी, लेकिन स्टॉक्स का बुरा हाल चालू रहा। हालांकि, अब कुछ सुधार होता दिख रहा है। इसके पीछे अडानी कंपनी ने रोड शो जैसी मेहनत भी की है।
और पढ़िए – Sovereign Gold: होली पर 5,511 रुपये में खरीदें सोना
अडानी के इन शेयरों पर लगा अपर सर्किट
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 9.77 प्रतिशत बढ़कर 2,063 रुपये हो गए। अडानी पावर के शेयर भी 5 प्रतिशत की तेजी के साथ अपर सर्किट पर, यह 177.90 रुपये का हुआ। अडानी ट्रांसमिशन पर भी लगा अपर सर्किट, यह 780.90 रुपये का हुआ। अडानी ग्रीन ने 5 प्रतिशत की तेजी से साथ अपर सर्किट को पकड़ा, यह 590.10 रुपये का हुआ। अडानी टोटल गैस भी 5 प्रतिशत पर चढ़कर 820.90 रुपये का हो गया। अडानी विल्मर 439. (Diazepam) 20 रुपये का हुआ। NDTV में भी दिखा फायदा, यह 231.10 रुपये का हुआ।
और पढ़िए – SBI, Post Office समेत ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को RD पर दे रहे हैं टॉप की ब्याज
अडानी पोर्ट्स 713.90 रुपये का हुआ, यह 4.32 प्रतिशत ऊपर था। हालांकि, साथ ही रेटिंग एजेंसी ICRA ने रेटिंग की पुन: पुष्टि करते हुए, दो अडानी समूह कंपनियों, अडानी बंदरगाहों और अडानी टोटल गैस के लिए स्थिति को स्थिर से नकारात्मक में संशोधित किया है। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (2.33 प्रतिशत) और एसीसी (0.96 प्रतिशत तक) भी बढ़ा।
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
40 mins ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 hr agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
21 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
22 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines