Adani Power share price: बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की गिरावट के बावजूद अडानी पावर के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एनएसई पर स्टॉक 198 रुपये पर पहुंचा, जो 1 प्रतिशत ऊपर है। पिछले सत्र में यह 195.80 रुपये पर बंद हुआ था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:40 बजे तक काउंटर पर कुल कारोबार की मात्रा 197.15 रुपये के औसत कारोबार मूल्य पर 68.73 लाख शेयर रही।
इससे पहले गुरुवार को अडानी पावर ने कहा कि उन्होंने बिजली आपूर्ति के लिए MPSEZ यूटिलिटीज लिमिटेड (MUL) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अडानी पावर ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि बिजली आपूर्ति समझौता 15 साल के लिए है।
और पढ़िए – Mandi Bhav: सरसों, नरमा व ग्वार के ताजा रेट आए सामने, जानें
कहा गया कि अडानी पावर ने MUL के साथ 360 मेगावाट क्षमता के लिए मुंद्रा, गुजरात में अपने 4,620 मेगावाट बिजली संयंत्र से 15 वर्षों के लिए आपूर्ति करने के लिए एक दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति समझौता (पीएसए) किया है।
अडानी पावर के शेयरों में बेंचमार्क निफ्टी50 में 0.9 फीसदी की मामूली वृद्धि के मुकाबले पिछले छह महीनों में 40 फीसदी की गिरावट आई है।
यह शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से 60 फीसदी से ज्यादा के डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर इसका 52 सप्ताह का उच्च और 52 सप्ताह का निचला स्तर क्रमश: 432.50 रुपये और 132.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 76.23 हजार करोड़ रुपए है।
शेयरहोल्डिंग पैटर के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की 74.97 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 25.03 फीसदी हिस्सेदारी जनता के पास है।
संबंधित खबरें
Ambuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
53 mins agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines