Adani Power Recognized for Outstanding ESG Performance: भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की विद्युत उत्पादन कंपनी अडाणी पावर लिमिटेड (APL) को एक बार फिर एनवायरनमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ESG) के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है.NSE सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड द्वारा हाल ही में की गई रेटिंग समीक्षा में अडाणी पावर को 65 का स्कोर प्राप्त हुआ, इस स्कोर के आधार पर कंपनी को “एस्पायरिंग” कैटेगरी में रखा गया है.यह संस्था NSE इंडेक्स लिमिटेड की सहायक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ग्रुप का हिस्सा है.इस रेटिंग के साथ अडाणी पावर ने थर्मल पावर सेक्टर में अन्य प्रमुख कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है.
ईएसजी रेटिंग अडाणी पावर की मजबूत प्रतिबद्धता, जिम्मेदार व्यावसायिक नीतियों और सतत विकास पर उसके दीर्घकालिक रणनीतिक फोकस को दर्शाती है.अडाणी पावर ने उन्नत उत्सर्जन प्रबंधन तकनीकों, जल संरक्षण, सामुदायिक विकास कार्यक्रमों और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता के नए मानक स्थापित किए हैं।
अडाणी पावर की पर्यावरणीय पहल
अडाणी पावर ने अपनी ESG पहलों की व्यापक श्रृंखला के माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता को सर्वोत्तम उद्योग मानकों के अनुरूप बेंचमार्क किया है.कंपनी ने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल बॉयलर जैसी उन्नत उत्सर्जन प्रबंधन तकनीकों को अपनाया है.इसके साथ ही, निरंतर निगरानी और सुधारात्मक प्रणालियों में भी निवेश किया गया है।
ऊर्जा दक्षता उपायों के अलावा, कंपनी ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) सिस्टम अपनाकर जल संरक्षण को प्राथमिकता दी है, जिससे स्थानीय जल संसाधनों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित हो सके।
सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का विस्तार
अडाणी पावर ने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और कौशल विकास प्रमुख हैं.वंचित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर कंपनी की समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.इसके अलावा, सभी परियोजना स्थलों पर कर्मचारियों की भलाई, सुरक्षा प्रशिक्षण, विविधता और समावेशन को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
शासन के क्षेत्र में, अडाणी पावर नियामकीय न्यूनतम आवश्यकताओं से बेहतर प्रदर्शन करती है.नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति, ऑडिट समिति और जोखिम प्रबंधन समिति में स्वतंत्र निदेशकों की भागीदारी वैधानिक दिशानिर्देशों से अधिक है.इसके साथ ही, कंपनी ने आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों के लिए सख्त ESG मानक अपनाए हैं, जिससे पूरी वैल्यू चेन में जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाएं सुनिश्चित होती हैं।
ग्लोबल ESG रेटिंग्स में भी मजबूत प्रदर्शन
- NSE सस्टेनेबिलिटी रेटिंग से पहले, अडाणी पावर को कई वैश्विक संस्थाओं से सकारात्मक ESG मूल्यांकन प्राप्त हुआ है।
- Sustainalytics ने कंपनी को ‘मीडियम रिस्क’ ESG रेटिंग दी है, जिसमें उसका स्कोर 29.2 रहा, जबकि वैश्विक इलेक्ट्रिक यूटिलिटी इंडस्ट्री का औसत 36.9 है (कम स्कोर बेहतर माना जाता है)।
- CSR Hub ने अडाणी पावर को 77% ESG रेटिंग प्रदान की है जो वैश्विक उद्योग औसत 51% से काफी अधिक है।
ये स्वतंत्र मूल्यांकन अडाणी पावर को ESG के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए दीर्घकालिक सतत मूल्य सृजन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं।
जानें, अडाणी पावर के बारे में
अडाणी पावर लिमिटेड (APL) भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है.कंपनी के पास गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में स्थित 12 पावर प्लांट्स में 18,110 मेगावाट की स्थापित थर्मल क्षमता है.इसके अलावा, गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी संचालित है.विश्व स्तरीय विशेषज्ञों की टीम के साथ, अडाणी पावर भारत को पावर-सरप्लस राष्ट्र बनाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तकनीक और नवाचार का प्रभावी उपयोग कर रही है।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines