Adani Power Q4 Results: अडाणी पावर के मुनाफे में 64% का बंपर उछाल, 4271 करोड़ पर पहुंचा शुद्ध लाभ

अडाणी पावर का मुनाफा 64% बढ़कर 4271 करोड़ के पार पहुंच गया है। अडाणी पावर के मुनाफे ने पूरे कारोबारी जगत को चौंका द‍िया है। क्या अब अडाणी पावर के शेयरों में और तेजी आएगी? पूरी रिपोर्ट यहां देखें।

Adani Power ESG Score, NSE Sustainability, Thermal Power Sector, Adani Group

अडाणी समूह की दिग्गज कंपनी अडाणी पावर (Adani Power) ने आज, 29 अप्रैल 2026 को अपने चौथी तिमाही (Q4FY26) के शानदार नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 64% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) पिछले साल के मुकाबले 64% बढ़कर ₹4,271.40 करोड़ पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

पिछले साल की इसी समान तिमाही (Q4FY25) में कंपनी ने ₹2,599.23 करोड़ का मुनाफा कमाया था। इस साल कंपनी ने न केवल अपने पुराने प्रदर्शन को सुधारा है, बल्कि बाजार की उम्मीदों को भी मात दी है।

विज्ञापन

रेवेन्यू का हाल: आय के मोर्चे पर रही सुस्ती
जहां मुनाफे में बड़ी बढ़त दिखी, वहीं कंपनी का परिचालन राजस्व (Revenue from operations) लगभग स्थिर रहा। इस तिमाही में रेवेन्यू ₹14,223.09 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹14,237.40 करोड़ था।

निवेशकों के लिए बड़ी खबर: मार्केट ऑवर्स में आए नतीजे
अडाणी पावर ने ये नतीजे बाजार बंद होने से पहले (Market Hours) घोषित किए, जिससे शेयरों में हलचल देखने को मिली। पिछले एक महीने में अडाणी पावर के शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 40% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

थर्मल पावर में बढ़ेगा दबदबा
भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी के रूप में, अडाणी पावर अपनी क्षमता विस्तार पर जोर दे रही है। कंपनी को हाल ही में महाराष्ट्र (MSEDCL) से 1,600 मेगावाट थर्मल पावर सप्लाई के लिए ‘लेटर ऑफ अवार्ड’ भी मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ